Tuesday, 23 November 2021

https://ift.tt/36CAGd7

यरूशलम इजरायल के यरूशलम शहर में 11 साल की बच्‍ची को 2 हजार साल पुराना सिक्‍का मिला है। इस सिक्‍के को महान क्रांति में हिस्‍सा लेने वाले एक यहूदी पुजारी ने बनाया था। यह रोमन साम्राज्‍य के खिलाफ पहला यहूदी युद्ध था। इजरायली बच्‍ची लिल क्रूटकोप को शहर के डेविड नैशनल पार्क में अन्‍य पुरातत्‍वविदों के साथ काम करते हुए यह चांदी से बना सिक्‍का मिला है। यह सिक्‍का करीब 14 ग्राम का है और इस पर यहूदी क्रांति के बारे में प्राचीन चिन्‍ह और अभिलेख लिखे हुए हैं। इसके एक हिस्‍से पर कप बना है और इस पर 'इजरायली सिक्‍का' और 'दूसरा साल' लिखा हुआ है। यह 'दूसरा साल' यहूदी क्रांति के दूसरे साल (67-68 BC) को बताता है। सिक्‍के के दूसरे हिस्‍से पर पवित्र यरूशलम प्राचीन हिब्रू भाषा में लिखा हुआ है। इजरायल के प्राचीन वस्‍तु प्राधिकरण के सिक्‍के के विभाग के प्रमुख डॉक्‍टर रॉबर्ट कूल ने कहा, 'यह एक दुर्लभ खोज है।' यहूद‍ियों पर धार्मिक प्रतिबंध लगाए जाने से महान क्रांति की शुरुआत कूल ने बताया कि अब तक हजारों की तादाद में स‍िक्‍के खुदाई के दौरान मिल चुके हैं लेकिन महान क्रांति के दौर के केवल 30 सिक्‍के ही चांदी से बने थे। यह उनमें से एक है और इसी वजह से दुर्लभ है। इन सिक्‍कों को यहूदी विद्रोही बनाते थे ताकि इसके जरिए अपने लोगों की आजादी के प्रति निष्‍ठा को व्‍यक्‍त किया जा सके। साल 63 ईस्‍वी में सीरिया के प्रांत पर रोमन साम्राज्‍य के पूरी तरह से कब्‍जा करने के बाद यहूदी-रोमन युद्ध यरूशलम में शुरू हुआ था। यह महान क्रांति शुरू में यहूद‍ियों पर धार्मिक प्रतिबंध लगाए जाने के बाद शुरू हुआ था। इसके अलावा रोमन इजरायली लोगों के लिए यरूशलम शहर के पवित्र अवशेषों पर इमारत बनाना चाहते थे जिसका यहूदियों ने विरोध किया। इसमें एक रोमन मंदिर शामिल था जिसे एक पवित्र यहूदी मंदिर पर बनाया गया था। इसे लेकर 70 वर्षों में 3 बड़े युद्ध लड़े गए थे। पहला रोमन-यहूदी युद्ध साल 66 से 70 ईस्‍वी के बीच हुआ था। कूल का मानना है कि बच्‍ची को मिले सिक्‍के लिए चांदी यहूदी मंदिर के खजाने से आया था। यह चांदी बहुत उच्‍च गुणवत्‍ता का है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3CLWDmS
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...