Tuesday, 23 November 2021

https://ift.tt/36CAGd7

इस्‍लामाबाद इमरान खान के करीबी पाकिस्‍तान के बड़बोले सूचना मंत्री फवाद चौधरी को गार्लिक (लहसुन) और जिंजर (अदरक) का मतलब तक नहीं पता। फवाद चौधरी ने एक संवाददाता सम्‍मेलन में गार्लिक को अदरक बता दिया। फवाद चौधरी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर शेयर किया जा रहा है। यूजर्स पाकिस्‍तानी सूचना मंत्री के ज्ञान पर सवाल उठा रहे हैं और उनका मजाक उड़ा रहे हैं। इस वीडियो में फवाद चौधरी देश में महंगाई के मुद्दे पर सवालों का जवाब देते हुए कहते हैं, 'गार्लिक का मतलब अदरक है। अदरक की कीमतें भी कम हुई हैं।' अदरक और लहसुन दोनों ही का इस्‍तेमाल दुनियाभर में खाने को पकाने के दौरान किया जाता है। यूजर्स ने कहा क‍ि पाकिस्‍तान के सूचना मंत्री से ऐसी गलती की उम्‍मीद नहीं थी। अनीश गोखले लिखते हैं, 'किसी ने फवाद चौधरी को लहसुन बताया, फिर भी। हंसते हुए मैं जमीन पर गिर जाऊंगा।' अक्‍सर भारत के खिलाफ जहर उगलते रहते हैं फवाद फवाद चौधरी अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं और अक्‍सर भारत के खिलाफ जहर उगलते रहते हैं। अभी हाल ही में चौधरी ने दावा किया था कि हमें भारत से कोई हमले का खतरा नहीं है। हमारे पास दुनिया की छठवीं सबसे बड़ी सेना है। हमारे पास परमाणु बम है। भारत हमारा मुकाबला नहीं कर सकता है। हमें यूरोप से खतरा नहीं है। आज हम जिस सबसे बड़े खतरे का सामना कर रहे हैं, वह हमारे अंदर यानि पाकिस्‍तान से है।' पाकिस्‍तान में मुस्लिम कट्टरपंथियों को बढ़ावा देने में जुटी इमरान खान सरकार के लिए धार्मिक कट्टरपंथ अब भस्‍मासुर बन गया है। पाकिस्‍तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने माना है कि देश को भारत और अमेरिका से खतरा नहीं बल्कि धार्मिक कट्टरपंथ से सबसे बड़ा खतरा है। चौधरी ने कहा कि देश में स्‍कूल और कॉलेज स्‍टूडेंट्स के अंदर धार्मिक अतिवाद को बढ़ावा दे रहे हैं, न कि मदरसे।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3DJ5eYC
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...