Monday, 22 November 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन उत्तरी अटलांटिक महासागर में एक शार्क का सील पर हमला करने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक ग्रेट वाइट शार्क समुद्र में तैर रही सील पर हमला करती हुई दिखाई दे रही है। इतना जोरदार था कि सील को बचने का कोई मौका नहीं मिला। इस घटना को पास में ही बोट पर सवार कुछ लोगों ने मोबाइल में कैप्चर कर लिया। मैसाचुसेट्स में शूट किया गया वीडियो यह वीडियो अमेरिक के मैसाचुसेट्स का बताया जा रहा है। मैसाचुसेट्स के समुद्री किनारों पर अक्सर शार्क को तैरते हुए देखा गया है। हालांकि, शार्क के हमला करने का सीजन आमतौर पर अगस्त से अक्टूबर तक होता है। इसके बावजूद शार्क नवंबर के तीसरे हफ्ते में भी मैसाचुसेट्स के किनारों पर शिकार करना जारी रखे हुए हैं। अटलांटिक व्हाइट शार्क कंजर्वेंसी ने किया जारी इस वीडियो को शार्क के संरक्षण के लिए काम करने वाली एनजीओ अटलांटिक व्हाइट शार्क कंजर्वेंसी (AWSC) ने जारी किया है। 32 सेकेंड के इस वीडियो को आर. नोसा नाम के एक नाविक ने शूट किया है। वीडियो में शार्क और सील की भिड़ंत के बाद समुद्र की सतह पर बहुत सारा खून भी फैला दिखाई देता है। शार्क ने हमला पानी के भीतर किया, इसलिए ऊपर से देखने में यह उतना साफ नजर नहीं आ रहा। सील का शिकार करने बड़ी संख्या में आ रही शार्क AWSC ने बताया कि इस क्षेत्र में दो तरह की सील पाई जाती हैं। हार्बर सील और ग्रे सील की बढ़ती मौजूदगी के कारण उनका शिकार करने के लिए ही शार्कों का झुंड आसपास के इलाकों में गश्त करता रहता है। मैसाचुसेट्स की सेंटर फॉर कोस्टल स्टडीज इन प्रोविंसटाउन ने बताया कि ग्रेट व्हाइट शार्क दोनों प्रजातियों का शिकार करती हैं। ग्रेट व्हाइट शार्क की संख्या सभी तरह की शार्कों में सबसे ज्यादा है। तटीय क्षेत्रों में शार्कों की मौजूदगी बढ़ी कनाडा के वैंकूवर में रीफक्वेस्ट सेंटर फॉर शार्क रिसर्च के अनुसार, ग्रेट व्हाइट शार्क दुनियाभर के तटीय और गहरे समुद्री इलाकों में निवास करती हैं। ये शार्क अक्सर उन इलाकों का चुनाव करती हैं, जहां समुद्र की सतह का तापमान 45 से 81 डिग्री फ़ारेनहाइट (7 से 27 डिग्री सेल्सियस) तक होता है। बोस्टन विश्वविद्यालय की शोध में बताया गया है कि मैसाचुसेट्स के तटीय क्षेत्र में पिछले एक साल से शार्कों की उपस्थिति में बढ़ोत्तरी देखी गई है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2Zhztag
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...