Tuesday, 16 November 2021

https://ift.tt/36CAGd7

लंदन पिछले हफ्ते के तूफानी मौसम के बाद, ब्रिटेन में समुद्र तट के पास एक अजीबोगरीब समुद्री जीव देखने को आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुर्तगाली मैन ओ वॉर को पूरे उत्तर-पश्चिम में समुद्र तटों पर देखा गया है। फील्ड सैंड ड्यून्स प्रोजेक्ट की रिपोर्ट में बताया गया कि यदि आप एक को देखते हैं, तो कृपया इसे टच न करें! इसमें चेतावनी दी गई कि इनका डंक बहुत दर्दनाक होता है। इस डंक का प्रयोग ये जीव मछली पकड़ने लिए करते हैं। मरने के बाद भी यह खतरनाक बना रहता है। इसके डंक से सजग रहने को कहा गया है। गुब्बारे की तरह दिखाई दियाएक 47 वर्षीय व्यक्ति ने इन्हें हाल ही में मर्सीसाइड के एन्सडेल बीच पर देखा था। कार्ल ली ने लिवरपूल इको को बताया कि यह देखने में बहुत अजीब था। उसने कहा, 'पहले तो मुझे लगा कि यह एक गुब्बारा है जब तक कि मैंने करीब से नहीं देखा और एक ऐप का उपयोग करके इसकी पहचान की।' कार्ल ली ने कहा कि मैंने महसूस किया कि यह क्या है और वे कितने खतरनाक हैं। ये मांसाहारी शिकारी हैं जो अपने डंक से मछलियों को पंगु बना देते हैं। इंसानों की भी ले सकते हैं जानमीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन समुद्री जीवों ने अतीत में इंसानों की भी जान ली है। हालांकि, सामान्य रूप से ऐसा कम ही देखने को मिला है। इन समुद्री जीवों की पैर इतने लंबे होते हैं कि यह 100 फीट तक पहुंचते हैं। इन्हें कभी-कभी ब्लू बॉटल जेलीफिश भी कहा जाता है। हालांकि, यह तकनीकी रूप से जेलिफिश नहीं हैं। इन्हों पोर्टगीश मैन ओ वॉर (Portuguese Man O War) कहा जाता है। अटलांटिक और हिंद महासागर में पाए जाते हैं"पुर्तगाली मैन ओ वॉर के पास एक पाल और गैस से भरा ब्लैडर होता है जो उन्हें समुद्र की धाराओं के साथ ले आगे बढ़ने में मदद करता है। हालांकि, इसका दूसरा पहलू है कि इनका अपने बहाव पर कोई कंट्रोल नहीं होता है। ऐसा माना जा रहा है कि हाल के तूफानी मौसम के कारण ये जीव इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम में दिखाई दे रहे हैं। वे आमतौर पर अटलांटिक महासागर और हिंद महासागर में पाए जाते हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3wRci2R
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...