तेहरान में ईरानी नौसेना के बढ़ते आक्रामक रवैये के कारण तनाव चरम पर पहुंचता नजर आ रहा है। ईरान ने कहा है कि संभावित समुद्री डाकूओं और आतंकवादी हमलों को विफल करने के लिए उसकी सेना ने गश्त को बढ़ा दिया है। इस बीच ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने शनिवार को डीजल की तस्करी की कोशिश कर रहे एक शिप को जब्त किया है। शिप पर सवार 11 लोग हिरासत में रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि इस जहाज पर सवार 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आईआरजीसी कर्नल अहमद हाजियन ने कहा कि एडमिरल नेवी 412 जुल्फिकार के बहादुर लड़ाकों ने खुफिया जानकारी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विदेशी पनामियन टैंकर को रोका। इस दौरान यह टैंकर फारस की खाड़ी में ईरानी क्षेत्र के अंदर ईंधन भर रहा था। यह जहाज एक बार में 150,000 लीटर से अधिक डीजल लेकर जाने में सक्षम है। अमेरिकी युद्धपोत के ऊपर मंडराया ईरानी हेलिकॉप्टर कुछ दिन पहले ही फारस की खाड़ी में गशत कर रहे अमेरिकी नौसेना के वॉस्प क्लास एम्फिबियस असाल्ट शिप यूएसएस एसेक्स के ऊपर ईरानी हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी थी। ईरानी नौसेना ने इस घटना का वीडियो जारी कर बाकायदा अमेरिका को चेतावनी भी दी थी। 42 सेकेंड के वीडियो में एक ईरानी हेलिकॉप्टर अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत यूएसएस एसेक्स के बिलकुल करीब से उड़ता दिखाई दिया था। इस दौरान हेलिकॉप्टर के कॉकपिट में बैठे लोगों ने अमेरिकी युद्धपोत का वीडियो भी बनाया। ईरान बोला- फारस की खाड़ी पर हमारा नियंत्रण इस साल की शुरुआत में, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल अलीरेज तांगसिरी ने कहा था कि इस्लामिक गणराज्य का फारस की खाड़ी पर पूर्ण नियंत्रण है और वह पूरे इलाके पर हावी है। इस साल की शुरुआत में ईरानी पोत और अमेरिकी नौसेना के बीच फायरिंग की भी खबरें आई थी। ईरान ने अमेरिका पर लगाया था तेल चोरी का आरोप ईरान ने कुछ दिनों पहले ही अमेरिका पर ओमान सागर में अपने तेल टैंकर को चुराने के प्रयास करने का आरोप लगाया था। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया था कि ईस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिकी सेना के इस प्रयास को विफल कर दिया है। इस टैंकर पर हजारों लीटर कच्चा तेल लदा हुआ था। बाद में ईरानी सेना इस जहाज को अपने देश की प्रादेशिक सीमा में लेकर पहुंची। ईरान ने यह नहीं बताया था कि यह घटना कब की है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3DCnH9g
via IFTTT
No comments:
Post a Comment