Friday, 19 November 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटनइंसान के लिए आज कोई भी काम मुश्किल नहीं है। वह धरती से चांद, मंगल ग्रह और अंतरिक्ष तक पहुंच गया है। हालांकि प्रकृति को लेकर एक बात कही जाती है। कहा जाता है कि प्रकृति के पास कुछ ऐसी चीजें हैं जो इंसानों की समझ से बाहर हैं। कुछ ऐसी रहस्यमय कहानियां हैं, जो आज भी एक अबूझ पहेली ही बनी हुई हैं। इसे सुलझाने तो अब एलियन को ही आना होगा। तो आज आपको रूबरू कराते हैं, दुनिया की ऐसी कुछ रहस्यमय कहानियों से, जिन्हें जानकर आपका दिमाग चकरा जाएगा। ताओस हम्म (गूंज)न्यू मेक्सिको के इस बेहद खूबसूरत मगर छोटे शहर 'ताओस' के बारे में चर्चित है कि इस शहर के बाहरी इलाकों में डीजल इंजन के चलने की आवाज सुनी जाती है। इस आवाज को सभी साफ-साफ सुन सकते हैं, मगर कई डिटेक्टिव मशीनें भी इन आवाजों के स्रोत को अब तक नहीं पकड़ सकी हैं। इस आवाज को 'ताओस हम्म' के नाम से जाना जाता है। वॉयनिश लिपिमानव साइंस और टेक्नोलॉजी ने काफी तरक्की कर ली है। हालांकि अभी तक ऐसी कोई मशीन नहीं बनी जो वॉयनिश लिपि को पढ़ सके। इसके बारे में जो थोड़ी-बहुत भी जानकारी मिली है, वह इनकी किताबों पर बनी हुई तस्वीरों की वजह से है। जैक द रिपर'जैक द रिपर' नाम को अब तक न जाने कितनी फिल्मों, नाटकों और सीरियल्स में देखा और सुना जा चुका है। इस कुख्यात कातिल ने 18वीं सदी के अंत में लंदन पूर्व के इलाके में 11 औरतों को मौत के घाट उतार दिया था। उनमें से सारी उस जमाने की वैश्याएं हुआ करती थीं। यह बेहद खतरनाक कातिल उन औरतों के शरीर को इस कदर तहस-नहस कर देता था कि उन्हें कोई पहचान भी नहीं सकता था। हालांकि अचंभे की बात यह है कि इसे कभी भी पकड़ा नहीं जा सका। क्रिप्टोस वर्जिनिया, लांगले के सीआईए हेडक्वार्टर के बाहर एक आकृति खड़ी है, जिसकी सतह पर कोडेड खुदाई हुई है। इस बेहद खूबसूरत आकृति को जिम सनबॉर्न ने बनवाया था, जिसके माध्यम से वे बताना चाहते थे कि हर चीज को पैटर्न और क्लू के माध्यम से डिकोड किया जा सकता है। यहां चार सेक्शन में खुदाई हुई है, जिसके तीन सेक्शन के मायने तो अब तक निकाले जा चुके हैं, मगर चौथा सेक्शन सीआईए के सबसे तेज दिमाग वाले अफसर भी नहीं क्रैक कर सके हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3oHF3eG
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...