Sunday, 28 November 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वेलिंगटन न्यूजीलैंड की सांसद ने रविवार को प्रसव पीड़ा (लेबर पेन) में साइकिल से अस्पताल पहुंची। उन्होंने अस्पताल पहुंचने के एक घंटे बाद बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची और मां दोनों स्वस्थ हैं। जूली एनी जेंटर न्यूजीलैंड की ग्रीन पार्टी से सांसद हैं। जेंटर अमेरिका के मिनिसोटा में पैदा हुईं थी। 2006 में वह न्यूजीलैंड में आकर बस गईं। उनक पास ब्रिटेन और अमेरिका की दोहरी नागरिकता भी है। सांसद ने फेसबुक पर दी खुशखबरी ग्रीन पार्टी की सांसद जूली एनी जेंटर ने बच्ची के जन्म के बाद फेसबुक पर लिखा कि "बड़ी खबर! आज सुबह 3.04 बजे हमने अपने परिवार के सबसे नए सदस्य का स्वागत किया। मैं वास्तव में लेबर पेन में साइकिल चलाने की योजना नहीं बना रही थी, लेकिन अंत में यही हुआ।" पीएम जैसिंडा अर्डर्न भी ले चुकी हैं मातृत्व अवकाश 50 लाख की आबादी वाले न्यूजीलैंड में पहले से ही जमीन से जुड़े राजनेताओं की काफी प्रतिष्ठा है। प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने पद पर रहते हुए मातृत्व अवकाश लिया था। वह तो अपने तीन महीने के बच्चे को संयुक्त राष्ट्र की बैठक में भी लेकर गई थीं। क्योंकि, उनका बच्चा उस समय तक स्तनपान पर ही निर्भर था। उनकी तस्वीर पूरी दुनिया में खूब वायरल भी हुई थी। सांसद का दावा- अस्पताल जाते समय ठीक थी तबीयत जेंटर ने लिखा कि मेरी तबीयत इतनी खराब नहीं थी जब हम अस्पताल जाने के लिए 2 बजे निकले। हालांकि, अगले 2-3 मिनट बाद ही हालात बदल गए और जब हम 10 मिनट बाद अस्पताल पहुंचे तो लेबर पेन काफी बढ़ गया। आश्चर्यजनक रूप से अब हमारे पास एक स्वस्थ, खुश बच्चा सो रहा है, जैसा कि उसके पिता हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3d0uoq1
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...