Monday, 20 December 2021

https://ift.tt/36CAGd7

काबुल अफगानिस्‍तान के मसले पर दुनिया को ज्ञान दे रहे इमरान खान अब अफगानिस्‍तान के पूर्व राष्‍ट्रपति हामिद करजई के निशाने पर आ गए हैं। पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने कहा है कि इस्लामाबाद को काबुल के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। यह बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की युद्धग्रस्त राष्ट्र में चल रही राजनीतिक स्थिति के बारे में टिप्पणी के साथ-साथ पाकिस्तान की ओर से उत्पन्न खतरे के जवाब में आया है। अफगान मीडिया ने यह जानकारी दी है। रविवार को इस्लामाबाद में इस्लामिक सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की परिषद के 17वें सत्र को संबोधित करते हुए खान ने कहा था कि अगर अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार में आतंकवाद से लड़ने की क्षमता नहीं है, तो आईएस खतरा बन जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अफगानिस्तान अराजकता की ओर बढ़ रहा है। 'आईएस शुरू से ही पाकिस्तान से अफगानिस्तान को धमकी दे रहा' टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जवाब में, करजई ने कहा कि ये आरोप सही नहीं है। उन्होंने कहा कि आईएस शुरू से ही पाकिस्तान से अफगानिस्तान को धमकी दे रहा है। पूर्व नेता ने एक बयान में कहा कि ये टिप्पणियां सच नहीं हैं, और अफगानिस्तान के खिलाफ प्रोपेगेंडा है। शुरू से ही अफगानिस्तान को पाकिस्तान से दाएश की धमकी का सामना करना पड़ रहा है। खान ने पूर्व अफगान सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। करजई ने इसपर कहा कि पाकिस्तान सरकार को अफगानिस्तान के मामलों में हस्तक्षेप करना बंद कर देना चाहिए और अंतर्राष्ट्रीय समारोहों में काबुल की ओर से बात करना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की टिप्पणी अफगानिस्तान के लोगों का अपमान करती है। इस्‍लामिक देशों की इस बैठक में इमरान खान ने तालिबान की मदद के लिए धर्म की भी दुहाई दी। अफगानिस्‍तान की मदद करना हमारी धार्मिक जिम्‍मेदारी: पाकिस्‍तानी पीएम पाकिस्‍तानी पीएम ने कहा कि अगर दुनिया ने हस्‍तक्षेप नहीं किया तो अफगानिस्‍तान में इंसानों की ओर से बनाया गया सबसे बड़ा संकट पैदा होगा। उन्‍होंने कहा क‍ि अफगानिस्‍तान की मदद करना हमारी धार्मिक जिम्‍मेदारी है। बता दें कि अफगानिस्तान में मानवीय संकट पर चर्चा के लिए इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के मंत्रियों की परिषद का 17वां विशेष सत्र रविवार को इस्लामाबाद में शुरू हुआ है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3pcmyAD
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...