Thursday, 2 December 2021

https://ift.tt/36CAGd7

मॉस्को रूस के एक मछुआरे ने एक बेहद अजीबोगरीब समुद्री जीव की खोज की है जो दिखने में बिल्कुल 'चीज़बर्गर' जैसा है। रोमन फ़ेदोर्त्सोव मछली पकड़ने के शौकीन हैं और कभी-कभी वह पानी की सतह से 3000 फीट नीचे तक मछलियां पकड़ते हैं। अपने इसी शौक में उनका सामना एक बेहद विचित्र समुद्री जीव से हुआ। इसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग चौंक गए और उन्होंने इसे 'दांतों वाला चीज़बर्गर' नाम दिया है। वहीं इसके साथ मिले एक दूसरे जीव को देखकर लोगों को 'जैम डोनट' की याद आ गई। ये दो जीव फ़ेदोर्त्सोव की अद्भुत और विस्तृत खोजों का सिर्फ एक नमूना है। वह अक्सर एलियंस जैसे दिखने वाले अजीबोगरीब जीवों की तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर करते रहते हैं जो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं। फ़ेदोर्त्सोव ने उत्तरी रूस में नॉर्वेजियन और बैरेंट्स समुद्र में ज्यादातर जीवों की खोज की है। लेकिन अटलांटिक की गहराई में भी कुछ अजीब दिखने वाले जानवर पाए गए हैं। एलियन जैसी तस्वीरों को देखकर लोग हैरानजीवों की तस्वीरों ने सोशल मीडिया को स्तब्ध कर दिया है। कुछ इंस्टाग्राम यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि यह चीज़बर्गर जैसा दिखने वाला प्राणी क्या है। पोस्ट को 11,000 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'मुझे पता ही नहीं चला कि यह एक मछली है।' वहीं एक दूसरे ने कहा, 'पहली नजर में मुझे लगा कि यह खाने के लिए नया चिकन सैंडविच है।' फ़ेदोर्त्सोव की हालिया तस्वीरों में एक एलियंस जैसे सिर वाली मछली को देखा जा सकता है जिसके मुंह से जाले जैसी विचित्र चीजें बाहर लटक रही हैं। समुद्री जीवन के बारे में बेहद कम जानकारीअपनी तस्वीरों की वजह फ़ेदोर्त्सोव सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो गए हैं। हालांकि ज्यादातर जीव जिनकी तस्वीरें वह शेयर करते हैं, उनके बारे में उन्हें जानकारी नहीं होती। वह इन मछलियों की खोज में पूरी दुनिया में घूमते हैं। वह कहते हैं कि अजीबोगरीब जीवों की श्रृंखला जो उन्हें मिल रही है, वह इस बात की पुष्टि करती है कि समुद्री गहराई के बारे में इंसान कितना कम जानता है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3xRFlUA
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...