Saturday, 4 December 2021

https://ift.tt/36CAGd7

न्यूयॉर्क बिजली की खोज ने पूरी दुनिया में ऐसी क्रांति ला दी है, जिसका किसी को भी अंदेशा नहीं था। वर्तमान में तो पृथ्वी पर बिना बिजली के जीवन की कल्पना तक नहीं की जा सकती है। दैनिक जीवन से लेकर स्वास्थ्य तक हर एक सेक्टर में बिजली की जरूरत है। ऐसे में क्या होगा अगर हम अंतरिक्ष में बिजली पैदा करने में सक्षम हो जाएं? क्या यह अंतरिक्ष यात्रा में क्रांति ला सकता है? दुनियाभर के वैज्ञानिक ऐसे ही सवालों के जवाब ढूंढने में उलझे हुए हैं। रॉकेट पर ले जाने योग्य होना चाहिए मॉडल दरअसल, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने 2030 से पहले बिजली के उत्पादन के लिए परमाणु ऊर्जा प्रणाली( न्यूक्लियर पावर प्लांट) को लगाने का ऐलान किया है। नासा के अनुसार, यह रिएक्टर टिकाऊ और उच्च शक्ति वाला होगा। नासा ने इसके लिए दुनियाभर की कंपनियों और इंजीनियरों से न्यूक्लियर पावर प्लांट के पोर्टेबल मॉडल को मांगा है। नासा ने शर्त रखी है कि यह पावर प्लांट 12 फुट लंबे 18 फुट चौड़े रॉकेट में चंद्रमा तक ले जाने में सक्षम होना चाहिए। चांद पर इंसानों को बसाने के लिए बनेगी बिजली नासा ने अरबों डॉलर के इस प्रॉजक्ट में निवेश के लिए अमेरिकी ऊर्जा विभाग के इडाहो नेशनल लेबोरेटरी (INL) के साथ करार किया है। नासा आज से 50 साल बाद आर्टेमिस मिशन के जरिए चंद्रमा पर इंसानों को भेजने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में उसकी नजर पहले ही चंद्रमा के सतह पर जरूरी इंफ्रास्ट्रक्टर को विकसित करने पर टिकी है। नासा और आईएनएल ने मांगा आईडिया आईएनएल ने बयान जारी कर कहा है कि वह चंद्रमा पर इस्तेमाल के लिए परमाणु ऊर्जा प्रणालियों को डिजाइन बनाने वाली कंपनियों की तलाश कर रहा है। जिनके पास भी ऐसा कोई मॉडल हो, वे संपर्क कर सकते हैं। रिएक्टर डिजाइन के लिए अनुरोध की लाइन नासा और ऊर्जा विभाग की साइट पर 19 फरवरी 2022 तक के लिए खुली रहेगी। पृथ्वी पर बनाया जाएगा न्यूक्लियर प्लांट यह संयंत्र पृथ्वी पर बनाया जाएगा और फिर इसे चंद्रमा पर भेजा जाएगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने के अपने अभियान के समय को आगे बढ़ा कर इसे 2025 कर दिया है। अंतरिक्ष एजेंसी की, इससे पहले 2024 तक अंतरिक्षयात्रियों को चंद्रमा पर भेजने की योजना थी। नासा के प्रशासक बिल नीलसन ने मंगलवार को इस अभियान में देरी के संबंध में घोषणा की।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3pnRD37
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...