Friday, 3 December 2021

https://ift.tt/36CAGd7

जोहानिसबर्ग दक्षिण अफ्रीका में विशेषज्ञों ने बच्चों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। देश में शुक्रवार रात तक संक्रमण के 16,055 नए मामले सामने आ चुके थे और 25 संक्रमितों की मौत हो चुकी थी। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेबल डीसीज (एनआईसीडी) की डॉ वसीला जसत ने कहा, 'हमने देखा कि पहले बच्चे कोविड महामारी से इतने प्रभावित नहीं हुए, बच्चों को अस्पतालों में भर्ती करने की जरूरत भी ज्यादातर नहीं पड़ी।' उन्होंने कहा, 'महामारी की तीसरी लहर में पांच साल से कम उम्र के अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती करवाए गए, 15 से 19 वर्ष की आयु के किशारों को भी अस्पतालों में भर्ती करवाना पड़ा।' जसत ने कहा, 'अब चौथी लहर की शुरुआत में सभी आयुवर्गों में मामले तेजी से बढ़े हैं लेकिन पांच साल से कम उम्र के बच्चों में विशेष तौर पर मामले बढ़े।' उन्होंने कहा कि हालांकि, संक्रमण के मामले अब भी बच्चों में ही सबसे कम हैं। अस्पताल में भर्ती कराए जा रहे पांच साल से कम उम्र के बच्चेउन्होंने बताया कि सर्वाधिक मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में हैं और उसके बाद सबसे अधिक मामले पांच साल से कम उम्र के बच्चों में हैं। पांच से कम उम्र के बच्चों को अस्पतालों में भर्ती करने के मामले बढ़े हैं जबकि पहले ऐसा नहीं था। एनआईसीडी के डॉ माइकल ग्रूम ने कहा, 'मामले बढ़ने को लेकर तैयारी के महत्व पर विशेष जोर की जरूरत है जिसमें बच्चों के लिए बिस्तर और कर्मचारियों को बढ़ाया जाए।' दक्षिण अफ्रीका और साउथ कोरिया वायरस की चपेट मेंस्वास्थ्य मंत्री जो फाहला ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के नौ प्रांतों में से सात में संक्रमण के मामले और संक्रमण की दर बढ़ रही है। वहीं साउथ कोरिया भी कोरोना वायरस की एक बिल्कुल नई लहर का सामना कर रहा है। दैनिक मामले हर दिन नए रेकॉर्ड बना रहे हैं और मौतों का आंकड़ा लगातार तेजी से बढ़ रहा है। देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन ने भी दस्तक दे दी है। कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी (केडीसीए) ने शनिवार को दक्षिण कोरिया में रिकॉर्ड दैनिक 5,352 नए मामलों और 70 मौतों की सूचना दी। अब तक ओमीक्रोन के नौ मामलों की पुष्टि की गई है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3Ij6YKV
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...