Friday, 3 December 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन इस साल का एकमात्र पूर्ण सूर्य ग्रहण आज होने जा रहा है। शनिवार को अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में दो से चार मिनट के लिए पूरी तरह से अंधेरा छा जाएगा। अंटार्कटिका के रोने आइस शेल्फ के किनारे भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 1 बजे सूर्य को ढकने वाले चंद्रमा का दुर्लभ नजारा देखा जा सकता है। अंटार्कटिका में अक्टूबर से गर्मियों के लंबे दिन चल रहे हैं और यहां सूर्य अप्रैल तक अस्त नहीं होगा। ऐसे में यह ग्रहण कुछ देर के लिए अंटार्कटिका को राहत देगा। साल का एकमात्र पूर्ण सूर्य ग्रहण धरती के ज्यादातर हिस्सों पर दिखाई नहीं देगा। ऑस्ट्रेलिया, चिली और न्यूजीलैंड के कुछ हिस्सों सहित दक्षिणी गोलार्ध में आंशिक ग्रहण दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण लगभग हर छह महीने में होता है जब परिक्रमा करते हुए चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है। अगला पूर्ण सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को होगा और वह कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका के कुछ हिस्सों में व्यापक रूप से दिखाई देगा। यूरोप में नहीं दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहणमाना जा रहा है कि यूरोप में इस सदी में पूर्ण ग्रहण देखने को नहीं मिलेगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण एक बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना है क्योंकि इस दौरान पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य एक सीधी रेखा में जाते हैं। इस दौरान आसमान में अंधेरा छा जाता है और दिन में रात जैसा महसूस होता है। हालांकि इस दौरान सूर्य का कोरोना चंद्रमा के चारों ओर देखा जा सकता है। भारत में नहीं दिखेगा दुर्लभ नजाराइसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा लेकिन दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के कुछ हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के मुताबिक, इच्छुक लोग जो सूर्य ग्रहण देखना चाहते हैं वह NASA की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से शुरू होने की उम्मीद है और दोपहर 2:07 बजे समाप्त होगी।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3xTYIw1
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...