Friday, 3 December 2021

https://ift.tt/36CAGd7

सियोल साउथ कोरिया कोरोना वायरस की एक बिल्कुल नई लहर का सामना कर रहा है। दैनिक मामले हर दिन नए रेकॉर्ड बना रहे हैं और मौतों का आंकड़ा लगातार तेजी से बढ़ रहा है। देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन ने भी दस्तक दे दी है। कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी (केडीसीए) ने शनिवार को दक्षिण कोरिया में रिकॉर्ड दैनिक 5,352 नए मामलों और 70 मौतों की सूचना दी। अब तक ओमीक्रोन के नौ मामलों की पुष्टि की गई है। सरकार ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि रेस्तरां, सिनेमा और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाने वालों को वैक्सीन पास दिखाना अनिवार्य होगा। सियोल में निजी समारोहों की क्षमता 10 से घटाकर छह कर दी गई है। वहीं सियोल के बाहर रहने वाले लोगों के लिए यह क्षमता 12 से आठ होगी। स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि कोविड-19 के गंभीर मामलों के कारण अस्पताल में भर्ती होने की दर तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार तक गंभीर मरीजों की संख्या 752 थी। अब तक सामने आए ओमीक्रोन के 9 मामलेसाउथ कोरिया ने तीन अतिरिक्त ओमीक्रोन मामलों की भी पुष्टि की है, जिसके बाद देश में अब नए वेरिएंट के कुल नौ केस हो गए हैं। ओमीक्रोन को रोकने के लिए अधिकारियों ने शुक्रवार को सभी आंतरिक यात्रियों के लिए दो सप्ताह तक 10 दिनों का आइसोलेशन अनिवार्य कर दिया है। साउथ कोरिया जुलाई से संक्रमण की सबसे खराब लहर से जूझ रहा है, जब दैनिक कोरोना के मामले 2000 से नीचे आ गए थे। कोरोना के खिलाफ जंग जीतने वाला साउथ कोरियाइस हफ्ते पहली बार दैनिक मामले 5000 से अधिक हुए हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ रहा है। साउथ कोरिया उन देशों में शामिल है जिन्होंने लगभग कोरोना पर काबू पा लिया था। पिछले साल एक वक्त ऐसा था कि साउथ कोरिया में हर रोज कोरोना के सिर्फ 50 मामले ही सामने आ रहे थे। वैक्सिनेशन पर नजर डालें तो साउथ कोरिया ने अपनी 91.7 फीसदी वयस्क आबादी को पूरी तरह से टीका लगा दिया है। अब तक यहां कुल 467,907 कोरोना मामले और 3,809 मौतें हो चुकी हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3G9Dddy
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...