Friday, 3 December 2021

https://ift.tt/36CAGd7

मस्कट ओमान के रहने वाले भारतीय प्रवासी रंजीत वेणुगोपालन उन्नीथन शुक्रवार रात के रैफल ड्रॉ में Dh10 मिलियन (करीब 20 करोड़ रुपए) जीतने के बाद इस साल के आखिरी बिग टिकट अबू धाबी करोड़पति बन गए हैं। यह उनका दूसरा प्रयास था जिसमें उन्होंने टिकट संख्या 052706 जैकपॉट हासिल किया। 42 वर्षीय रंजीत केरल के कोल्लम जिले के रहने वाले हैं। इस साल बिग टिकट अबू धाबी में कई भारतीयों की किस्मत चमक चुकी है। रंजीत ने कहा, 'मैं पिछले 12 सालों से ओमान में रह रहा हूं। मैंने अपना पहला बिग टिकट करीब दो साल पहले खरीदा था। मुझे तारीख तो याद नहीं है लेकिन मैंने इसे सिर्फ बिग टिकट में अपना अकाउंट खोलने के लिए खरीदा था। मैंने और मेरे कुछ दोस्तों ने उस टिकट को खरीदने के लिए पैसे जमा किए थे। लेकिन हमारे भाग्य ने साथ नहीं दिया और मैंने इसमें हिस्सा लेना बंद कर दिया।' दोस्तों के साथ बाटेंगे पैसेउन्होंने कहा, 'मैंने दूसरी बार यह देखने के लिए इसमें हिस्सा लिया कि 2021 मेरे लिए भाग्यशाली है या नहीं। लेकिन मुझे खुशी है कि यह वाकई मेरे लिए भाग्यशाली था।' उन्होंने कहा, 'अभी भी यह अविश्वसनीय है।' रंजीत पुरस्कार की राशि को अपने पांच से छह दोस्तों के साथ साझा करेंगे, जिन्होंने टिकट को खरीदने में अपना योगदान दिया था। रंजीत की शादी हो चुकी है और उनकी एक पांच साल की बेटी है। पहले भी चमक चुकी है भारतीयों की किस्मतहर महीने आयोजित होने वाले बिग टिकट अबू धाबी सीरीज के 232वें ड्रॉ में भारतीय नागरिक नहील निजामुद्दीन ने Dh10 मिलियन यानी करीब 20 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का बंपर इनाम अक्टूबर में जीता था। दूसरा पुरस्कार सऊदी अरब में रहने वाले भारतीय प्रवासी Angelo Fernandes ने जीता था। उन्हें 25 सितंबर को खरीदे टिकट नंबर 000176 पर जीत मिली थी।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3DmMZXS
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...