इस्लामाबाद यूरोपीय देश सर्बिया में स्थित पाकिस्तानी दूतावास के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से आज प्रधानमंत्री इमरान खान पर जमकर तंज कसा गया। महंगाई और तीन महीने से वेतन न मिलने से गुस्साए पाकिस्तानी राजनयिकों ने इमरान खान को टैग कर जमकर फजीहत की। हालांकि, इन ट्वीट्स को अब डिलीट कर दिया गया है। वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि उनके सर्बियाई दूतावास का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था। नया पाकिस्तान को लेकर इमरान को सुनाई खरीखोटी पहले ट्वीट में इमरान खान को टैग करते हुए लिखा ''महंगाई पहले की तुलना में सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। इमरान खान आप ये कब तक उम्मीद करते हैं कि हम सरकारी अधिकारी तीन महीने से बिना वेतन के चुपचाप आपके लिए काम करते रहेंगे? हमारे बच्चे पैसे के बिना स्कूल छोड़ने पर मजबूर हुए हैं। क्या यही नया पाकिस्तान है?'' दूसरे ट्वीट में बयां किया दर्द इसी ट्विटर हैंडल से दूसरा ट्वीट किया गया कि ''सॉरी इमरान खान लेकिन हमारे पास कोई और विकल्प नहीं बचा है।'' इमरान के प्रवक्ता बोले- अकाउंट हैक हो गया अंतरराष्ट्रीय फजीहत के बाद जागी इमरान खान सरकार के आदेश पर इन दोनों ट्वीट को डिलीट कर दिया गया है। वहीं, सफाई देने के लिए पेश हुए इमरान खान के प्रवक्ता अर्सलान खालिद ने कहा कि पाकिस्तान विदेश कार्यालय के अनुसार, हैक हो गया है। विदेश कार्यालय पूरे मामले की जांच कर रहा है। दोनों ट्वीट डिलीट, जांच जारी पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने भी ट्वीट कर दावा किया कि सर्बिया में पाकिस्तान दूतावास के ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गए हैं। इन अकाउंट्स पर जो भी मैसेज पोस्ट किए गए हैं वो सर्बिया में पाकिस्तान दूतावास के नहीं हैं। हालांकि, मंत्रालय यह नहीं समझा सका कि ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम तीनों एक साथ कैसे हैक हो गए। आपको घबराना नहीं है... वाला वीडियो भी लगाया बड़ी बात यह है कि के हैंडल से जो ट्वीट किया गया था, उसमें एक वीडियो भी लगा था। इस वीडियो में इमरान खान के पुराने तकिया कलाम 'आपको घबराना नहीं है' का जमकर मजाक बनाया गया है। इसमें आटा, चीनी के महंगा होने बच्चों की फीस बढ़ने को लेकर इमरान सरकार पर तंज कसा गया है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3xREfbh
via IFTTT
No comments:
Post a Comment