Saturday, 4 December 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन प्रकाश की गति सबसे तेज होती है, बल्कि यह मौजूदा सभी चीजों में सबसे तेज है। ब्रह्मांड का नियम है कि कोई भी चीज प्रकाश से तेज गति से नहीं चल सकती है। प्रकाश 300,000 किमी प्रति सेकंड की गति से सफर करता है और पृथ्वी से चंद्रमा तक सिर्फ एक सेकंड में जा सकता है। किसी भी चीज का सिर्फ 1 प्रतिशत बेहद छोटा हिस्सा होता है लेकिन प्रकाश का 1 प्रतिशत भी काफी तेज है यानी करीब 1,12,65,408 किमी प्रति घंटा। यह गति प्रकाश की तुलना में भले ही कम हो लेकिन इंसान के लिए इसे हासिल करना 'असंभव' सी लगने वाली बात है। प्रकाश का 1 प्रतिशत किसी कमर्शियल जेट से 10,000 गुना ज्यादा तेज है। इंसानों ने भी कुछ बेहद तेज चीजों का अविष्कार किया है। जैसे बंदूक से निकली गोली 4184 किमी प्रति घंटे से भी ज्यादा की गति से निकलती है। वहीं सबसे तेज विमान नासा का X3 जेट प्लेन है जिसकी अधिकतम गति 11265 किमी प्रति घंटा है। गति की ये उपलब्धियां सुनने में भले ही हैरान कर देने वाली लगें लेकिन प्रकाश की तुलना में यह सिर्फ 0.001 प्रतिशत है। इंसानों की हासिल सबसे तेज रफ्तारइंसानों की बनाई सबसे तेज चीज स्पेसक्राफ्ट्स हैं। रॉकेट का इस्तेमाल करके ये पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध 40233 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंतरिक्ष में जा सकते हैं। नासा का पार्कर सोलर प्रोब सबसे तेज गति से उड़ने वाला स्पेसक्राफ्ट है। 2018 में लॉन्चिंग के बाद इसने सूर्य के वातावरण में प्रवेश किया और सूर्य के गुरुत्वाकर्षण बल का इस्तेमाल करके 531083 किमी प्रति घंटे की गति हासिल की। यह वाकई बेहद ज्यादा तेज से लेकिन प्रकाश की गति का सिर्फ 0.05 प्रतिशत ही है। प्रकाश की गति का 1 प्रतिशत हासिल करना संभव?प्रकाश की गति के 1 प्रतिशत तक पहुंचना संभव है लेकिन इसके लिए बहुत अधिक मात्रा में ऊर्जा की आवश्यकता होगी। अब सवाल यह कि क्या इंसान इसे हासिल कर सकता है? जवाब है- हां, लेकिन इंजीनियरों को अंतरिक्ष में गति को बढ़ाने के लिए नए तरीके खोजने होंगे। वर्तमान में स्पेस कंपनियां रॉकेट ईंधन का इस्तेमाल करती हैं लेकिन इसे बदलना होगा। गति को बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रिक या मैग्नेटिक बलों का इस्तेमाल करना होगा। दावा- प्रकाश की गति के 10 प्रतिशत तक पहुंचना संभववैज्ञानिक गति को बढ़ाने के लिए कई अन्य तरीकों पर भी खोज कर रहे हैं। कुछ तेजी से आगे बढ़ने के लिए सोलर सेल के इस्तेमाल का सुझाव देते हैं। सोलर सेल स्पेसक्राफ्ट से जुड़ी पतली और बड़ी चादरें होंगी, जिन्हें इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि सूर्य की रोशनी इन पर दबाव डाल सके जैसे हवा आम सेल पर दबाव डालती है। कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि सोलर सेल का इस्तेमाल करके प्रकाश की गति के 10 प्रतिशत तक पहुंचा जा सकता है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3dlwxg1
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...