Saturday, 18 December 2021

https://ift.tt/36CAGd7

अंकारा पाकिस्तान के खास दोस्त तुर्की की एक कंपनी भारत को मल्टीरोटर मिनी यूएवी ऑफर करने की तैयारी में है। इस मिनी यूएवी को अंकारा स्थित जायरोन डायनेमिक्स ने बनाया है। इस कंपनी में 30 फीसदी हिस्सेदारी भारत की डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज ने खरीदी हुई है। कंपनी ने बताया कि उसका मल्टी-रोटर यूएवी प्लेटफॉर्म ZCQM सफल परीक्षण के बाद निर्यात के लिए तैयार है। हालांकि, भारत की तरफ से अभी तक तुर्की के इस ड्रोन को लेकर कोई भी दिलचस्पी नहीं दिखाई गई है। भारत में लॉन्च करने की तैयारी में तुर्की की कंपनी एनाडोलु एजेंसी (एए) की रिपोर्ट के अनुसार, जायरोन डायनेमिक्स अपने इस मल्टी-रोटर यूएवी प्लेटफॉर्म को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। यह यूएवी इस कंपनी का पहला ऐसा उत्पाद होगा, जिसे भारत में पेश किया जाएगा। अगस्त में 15वें अंतर्राष्ट्रीय रक्षा उद्योग मेले में किए गए समझौते के अनुसार, भारतीय कंपनी डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज ने 35 लाख डॉलर में इस कंपनी के 30 फीसदी शेयर खरीदे थे। 1.2 किमी की ऊंचाई पर 80 मिनट तक मंडरा सकता है कंपनी का दावा है कि वह अगले साल 100 ऐसे ड्रोन को भारत में निर्यात कर सकता है। कंपनी मार्च 2022 में भारत में रक्षा निविदाओं के लिए डेमो उड़ानें भी आयोजित करेगी। कंपनी भारत के जरिए अपने बिजनेस को पूर्वी एशिया के देशों में निर्यात करने की योजना भी बना रही है। जायरोन डायनेमिक्स ने ZCQM मल्टी-रोटर यूएवी प्लेटफॉर्म के लिए इंटरनेशनल मिलिट्री सर्टिफिकेशन प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया है। ZCQM ने जमीन से 1.2 किलोमीटर की ऊंचाई पर 80 मिनट तक उड़ान भर सकता है। सभी मौसमों में उड़ सकता है तुर्की का यह यूएवी तुर्की की इस कंपनी का दावा है कि उसकी यह यूएवी विभिन्न मौसम स्थितियों जैसे रेगिस्तान, सैंडस्टॉर्म, आर्कटिक ठंड, भारी वर्षा और बर्फीले तूफान आदि में ऑपरेट की जा सकती है। इसी टेस्टिंग के जरिए कंपनी अपने यूएवी के लिए अंतर्राष्ट्रीय सैन्य प्रमाणन (MIL-STD-810G) का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। जायरोन डायनेमिक्स अब भी इसके कई डेवलपमेंटल ट्रायल को जारी रखे हुए है। एर्दोगन का पाकिस्तान प्रेम किसी से छिपा नहीं तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन का पाकिस्तान प्रेम किसी से छिपा हुआ नहीं है। एर्दोगन पाकिस्तान और चीन की सहायता से खुद को इस्लामिक देशों का नया खलीफा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यही कारण है कि वह आए दिन भारत के खिलाफ जहर उगलते रहते हैं। पिछले साल जब संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन किया गया था, तब एर्दोगन ने कश्मीर मुद्दा उठाते हुए इसपर पाकिस्तान का हक बताया था। पाकिस्‍तान-तुर्की बनाएंगे चीनी फाइटर जेट और मिसाइलें पाकिस्तान और तुर्की एक साथ मिलकर चीन के लड़ाकू विमान बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं, इन दोनों देशों ने मिसाइल निर्माण पर भी एक मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर साइन किया है। तुर्की के अधिकारियों ने कहा कि उनका देश पाकिस्‍तान को एक रणनीतिक सहयोगी के रूप में देखता है और उसके साथ मिलकर सिपेर लांग रेंज मिसाइल डिफेंस प्रॉजेक्‍ट तथा टीएफ-एक्‍स फाइटर जेट पर मिलकर काम कर रहा है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/32e2zbI
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...