वाशिंगटन हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह 'आर्ट' का एक बेहतरीन उदाहरण है। बृहस्पति ग्रह और इसके चंद्रमा तमाम आश्चर्यों से भरे हुए हैं। नासा के जूनो मिशन ने जुलाई 2016 में बृहस्पति की परिक्रमा शुरू की थी। हाल ही में जूनो ने बृहस्पति के करीब से अपनी 38वीं उड़ान भरी है। इस मिशन को इस साल की शुरुआत में बढ़ाया गया था जिसमें जून में बृहस्पति के चंद्रमा गैनीमेड की करीब से उड़ान शामिल थी। सैन एंटोनियो में साउथवेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में जूनो के प्रमुख खोजकर्ता स्कॉट बोल्टन ने कहा कि जूनो की इन फ्लाईबाई से हासिल डेटा और तस्वीरों की मदद से हम बृहस्पति के बारे में जो कुछ भी जानते हैं उसे फिर से लिख रहे हैं। बोल्टन ने 50 सेकंड की एक रहस्यमय ध्वनि का खुलासा किया जिसे जूनो ने गर्मियों में गैनीमेड के करीब से उड़ान भरने के दौरान रेकॉर्ड किया था। चंद्रमा की ऑडियो क्लिप विद्युत और चुंबकीय रेडियो तरंगों ने पैदा की थी। जूनो ने रेकॉर्ड किया रहस्यमय साउंडट्रैकतरंगों का उत्पादन ग्रह के चुंबकीय क्षेत्र ने किया था और स्पेसक्राफ्ट के तरंग उपकरण ने इन्हें रेकॉर्ड किया था जिसे तरंगों का पता लगाने के लिए डिजाइन किया गया था। बोल्टन ने कहा, 'यह साउंडट्रैक ऐसा था कि आपको लगेगा कि आप पहली बार जूनो के साथ सवारी कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि अगर आप बारीकी से सुनते हैं तो आप रिकॉर्डिंग के मध्य बिंदु के आसपास उच्च आवृत्तियों में अचानक परिवर्तन सुन सकते हैं। यह गैनीमेड के मैग्नेटोस्फीयर में एक अलग क्षेत्र में प्रवेश को दिखाता है। अद्भुत तस्वीर में कैद हुए बृहस्पति के तूफानजूनो टीम गैनीमेड फ्लाईबाई के डेटा का विश्लेषण जारी रखे हुए है। उस समय, जूनो चंद्रमा की सतह से लगभग 645 मील (1,038 किलोमीटर) दूर था। और 41,600 मील प्रति घंटे (67,000 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से दौड़ रहा था।। टीम ने आश्चर्यजनक नई तस्वीरें भी साझा कीं जो बृहस्पति के घूमने वाले वातावरण के कलात्मक दृश्यों से मिलती जुलती हैं। ये तस्वीरें और साउंड क्लिप वैज्ञानिकों को बृहस्पति और इसके रहस्यों को बेहतर ढंग से समझने में मदद कर सकते हैं।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3mhH0xX
via IFTTT
No comments:
Post a Comment