Monday, 25 January 2021

https://ift.tt/36CAGd7

पेइचिंग लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक सीमाक्षेत्र में घुसपैठ की ताक में बैठे चीन की चोरी जब भारत ने पकड़ ली तो वह उल्टा सीख देने लगा है। चीन के प्रवक्ता ने भारत से 'एकपक्षीय कदम' न उठाने के लिए कहा है। दरअसल, सिक्किम के नाकू ला में चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया था और दोनों पक्षों के बीच 'मामूली झड़प' भी हो गई। 'भारत ले ऐक्शन' चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है, 'हमारे सैनिक चीन-भारत सीमाक्षेत्र पर शांति कायम रखने के लिए समर्पित हैं। चीन भारत से अपील करता है कि चीन की तरह आधा रास्ता तय करे और किसी भी एकपक्षीय कदम से बचे जिससे सीमा पर स्थिति खराब हो। चीन यह भी अपील करता है कि सीमाक्षेत्रों में शांति स्थापित करने के लिए प्रैक्टिकल ऐक्शन ले।' चीनी सैनिकों को भारत ने खदेड़ा भारतीय जवानों ने एलएसी से सटे नाकू ला सेक्टर में शनिवार दोपहर घुसपैठ की कोशिश कर रहे चीनी सैनिकों को वापस खदेड़ दिया। दोनों तरफ के जवानों के बीच हाथापाई हुई, किसी तरह के हथियार का इस्तेमाल नहीं हुआ। भारतीय सेना ने इसे मामूली झड़प बताया है। रक्षा सूत्रों के अनुसार, स्थानीय फॉर्मेशन कमांडर स्तर पर मामले को उसी दिन सुलझा लिया गया। यही नहीं, एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन लद्दाख में भी अपने सैनिकों की तैनाती बढ़ा रहा है जबकि दोनों पक्षों की ओर से सैनिकों की संख्या नहीं बढ़ाने के लिए प्रस्ताव सितंबर में चीन ने ही दिया था।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3pip3P8
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...