इस्लामाबाद गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के सामने अब देश के अधिकतक इलाकों में सूखे के हालात पैदा हो गए हैं। पाकिस्तान के मौसम विभाग ने चेताया है कि सिंध और बलूचिस्तान के भागों में सूखे के हालात और बिगड़ सकते हैं। इस कारण कृषि के लिए भी पानी का संकट खड़ा हो सकता है। पाकिस्तानी अवाम पहले से ही फलों और सब्जियों के दाम में बेहताशा महंगाई से जूझ रही है। इस बीच सूखे से पैदा हुई नई आफत ने अब मुसीबतों को और बढ़ा दिया है। पाकिस्तानी मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट डॉन अखबार के मुताबिक, मौसम विभाग की इकाई राष्ट्रीय सूखा निगरानी केंद्र ने बृहस्पतिवार को अलर्ट जारी कर किया है। इसमें दिखाया गया है कि देश में अक्टूबर 2020 से जनवरी 2021 तक सामान्य से कम बारिश के चलते सूखे के हालात बने हैं। बलूचिस्तान के मध्य एवं दक्षिणी जिलों में हल्के से मध्यम सूखे के हालात का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सिंध के दक्षिणी-पूर्वी हिस्से भी सूखे की चपेट में हैं। इन इलाकों के संबंध में मौसम विभाग का मानना है कि सूखे के हालात और बदतर हो सकते हैं और इसका प्रभाव कृषि एवं पशुओं पर भी हो सकता है। आसमान छू रहे फलों और सब्जियों के दाम पाकिस्तान के अधिकतर प्रांतों में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। आम जनता तो अंडे और बाकी जरूरत के चीजों की बढ़ती कीमत से पहले से ही जूझ रही है। इस बीच सरकार पेट्रोल के दाम में भी 16 रुपये तक का इजाफा करने का प्लान बना रही है। पाकिस्तान की आयल इंडस्ट्री ने पहले ही देश में गैस की किल्लत होने का अंदेशा जता दिया है। खाद्यान्न की कमी से जूझ रहा पाकिस्तान पाकिस्तान इन दिनों खाद्यान की कमी से जूझ रहा है। जो पाकिस्तान पहले दुनियाभर को प्याज का निर्यात करता था। उसे अब अपने देश में प्याज की कीमतों को कम करने के लिए इसका आयात करना पड़ रहा है। आटे और चीनी के दाम को कम करने के लिए इमरान खान लगातार कैबिनेट और अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। गेहूं की कीमत ने तोड़ा रेकॉर्ड पाकिस्तान में इस साल गेहूं की कीमत ने रेकॉर्ड तोड़ दिया है। यह इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा 2400 रुपये प्रति 40 किलो की कीमत यानी 60 रुपये में एक किलो पर पहुंच गई। इसके साथ ही देश की सरकार के महंगाई काबू में करने और खाद्य सुरक्षा मुहैया कराने की कोशिशों के असफल होने के इशारे मिलने लगे हैं। पिछले दिसंबर में देश में हालात बेहद खराब दिखने लगे थे जब गेहूं की कीमत 2000 रुपये प्रति 40 किलो पर पहुंच गई थी। इस साल अक्टूबर में ही यह रेकॉर्ड टूट गया।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2McGrXw
via IFTTT
No comments:
Post a Comment