Monday, 12 April 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन मंगल ग्रह पर शहर बसाने का सपना देख रहे स्‍पेस एक्‍स के मालिक और अरबपति उद्योगपति एलन मस्‍क की गर्लफ्रेंड ग्रिम्‍स का ताजा टैटू अब सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है। कनाडियन गायिका ग्रिम्‍स ने अपनी पूरी पीठ पर एलियन के जख्‍मों के निशान दिखाने वाला टैटू बनवाया है। पहली नजर में बड़ी संख्‍या में लोगों ने इंस्‍टाग्राम पर ग्रिम्‍स के इस टैटू की प्रशंसा की है। अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर यह तस्‍वीर शेयर करते हुए ग्रिम्‍स ने तस्‍वीर की क्‍वालिटी को लेकर श‍िकायत की। ग्रिम्‍स ने कहा कि उनके पास इससे ज्‍यादा अच्‍छी तस्‍वीर नहीं है क्‍योंकि यह बहुत पीड़ा दे रहा है और इसकी वजह से उन्‍हें सोने की जरूरत है। यही नहीं उन्‍होंने इस टैटू को 'एलियन के जख्‍मों के निशान' वाला खूबसूरत टैटू करार दिया। 'मंगल ग्रह पर मरने के लिए तैयार' ग्रिम्‍स के इस टैटू पर सोशल मीडिया में कई लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की है। अब तक करीब 3 लाख लोग इस तस्‍वीर को लाइक कर चुके हैं। बताते चलें कि ग्रिम्‍स भी अपने प्रेमी की तरह से मंगल ग्रह पर बसने के सपने देखती रहती हैं। ग्रिम्‍स ने अपने एक अन्‍य इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में कहा था कि वह 'मंगल ग्रह पर मरने के लिए तैयार' हैं। ग्रिम्‍स का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब अरबपति एलन मस्‍क मंगल ग्रह पर जाने के लिए अपने स्‍टारशिप रॉकेट का लगातार परीक्षण कर रहे हैं। सिंगर ग्रिम्‍स और एलन मस्‍क का एक बेटा X Æ A-Xii है। ग्रिम्‍स ने इंस्‍टाग्राम पर लिखा कि वह मंगल ग्रह की लाल धूल पर मरने के लिए तैयार हैं। इससे पहले एक सवाल जवाब में ग्रिम्‍स ने कहा था कि वह 50 साल की उम्र में मंगल ग्रह पर जाना चाहती हैं ताकि लाल ग्रह पर इंसानों की बस्‍ती बसाने में मदद की जा सके। ग्रिम्‍स का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब एलन मस्‍क ने ऐलान किया है कि वह तीसरे विश्‍वयुद्ध से पहले मंगल ग्रह पर इंसानी बस्तियां बसा देंगे।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3a6FkRK
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...