पेइचिंग पूर्वी के जियांगशु प्रांत में रविवार तड़के एक ट्रक और यात्री बस की टक्कर में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना शेनयांग-हाएकोउ एक्सप्रेस-वे पर हुई। जब एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ से आ रही बस से टकरा गया। यात्री बस शंघाई और जिआंगसू के बीच यात्रा कर रही थी। बचने के चक्कर में दो अन्य ट्रकों से टकराई बस इस टक्कर से बस पलट गई और दो अन्य ट्रकों से जा भिड़ी। इस घटना में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 19 अन्य घायल हो गए। घायलों को एक निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस की दुर्घटना संबंधी जांच जारी है। दुर्घटना की जांच कर रहे चीन के लोक सुरक्षा मंत्रालय के ट्रैफिक मैनेजमेंट ब्यूरो ने कहा है कि प्राथमिक तौर पर एक्सीडेंट की वजह ट्रक का नियंत्रण खोना लग रहा है। 2019 में चीन में सड़क दुर्घटनाओं में 63,000 की मौत चीन में ओवर स्पीड, खतरनाक सड़कें, खराब मेंटीनेंस वाले वाहन और थके हुए ड्राइवर गंभीर दुर्घटनाओं का सबसे बड़े कारण हैं। नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के अनुसार, 2019 में सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 63,000 मौते हुई, जबकि इस दौरान कुल 248,000 यातायात दुर्घटनाएं हुईं।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2PrklCi
via IFTTT
No comments:
Post a Comment