Sunday, 4 April 2021

https://ift.tt/36CAGd7

इस्लामाबाद पाकिस्तान में आटा, सब्जी, अंडे और चिकन के बाद अब चीनी के दाम में भी आग लगी हुई है। राजधानी इस्लामाबाद सहित देश के अधिकतर इलाकों में एक किलोग्राम चीनी 100 रुपये के करीब बिक रही है। रमजान के दौरान सरकार के इस महंगाई बम के फूटने से पाकिस्तान की गरीब अवाम हलकान है। नया पाकिस्तान का सपना देखने वाले इमरान ने हाल में ही अपने उस फैसले पर यूटर्न ले लिया था, जिसमें भारत से सस्ते दाम में चीनी खरीदने की बात की गई थी। लीपापोती करने में जुटे इमरान के सहायक मंत्री इमरान खान के करीबी सलाहकार शहजाद अकबर ने चीनी की बढ़ती कीमत का ठीकरा सट्टेबाजों के सिर फोड़ा है। खुद की सरकार होने के बावजूद उन्होंने दावा किया है कि देश में चीनी की कमी की अफवाह फैलाई गई है, जिसके कारण इसके दाम में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) इस मामले में कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। कराची-लाहौर में भी मुर्गे के दाम भी सातवें आसमान पर पाकिस्तान की ARY News की रिपोर्ट के अनुसार, कराची में जिंदा मुर्गे की कीमत 370 रुपये प्रति किलोग्राम और मीट की कीमत 500 रुपये तक पहुंच गई है। बड़ी संख्या में स्थानीय खरीदारों ने चिकन मीट की कीमतों में वृद्धि को लेकर गुस्सा जाहिर किया है। जबकि, लाहौर में चिकन मीट की कीमत 365 रुपये प्रति किलोग्राम बताई जा रही है। मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में इमरान खान फेल पिछले महीने प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश में बढ़ती मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा (केपी) की बाजार समितियों को भंग कर दिया था। इमरान ने इस्लामाबाद में आवश्यक वस्तुओं के मूल्य नियंत्रण के संबंध में एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्णय लिया था। दरअसल इन दोनों राज्यों से मिस गवर्नेंस और भ्रष्टाचार की खूब शिकायतें मिली थीं। रसोई गैस की कमी से बुझ सकते हैं पाकिस्तानी चूल्हे पाकिस्‍तान जनवरी महीने में भीषण गैस संकट से जूझ रहा है। पाकिस्‍तान में गैस की सप्‍लाइ करने वाली कंपनी सुई नॉर्दन 500 मिलियन स्‍टैंडर्ड क्‍यूबिक फुट प्रतिदिन गैस की कमी का सामना कर रही है। गैस की इस भारी किल्‍लत की वजह से कंपनी के पास पॉवर सेक्‍टर को गैस की आपूर्ति रोकने के अलावा कोई चारा नहीं है। पाकिस्‍तान की इमरान खान सरकार ने समय से गैस नहीं खरीदा जिसका खामियाजा अब देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। इमरान ने बदला वित्तमंत्री, पर महंगाई नहीं हुई कम महंगाई को लेकर चौतरफा घिरे इमरान खान ने डॉ. अब्दुल हफीज शेख को पद से हटा कर उद्योग व उत्पादन मंत्री हम्माद अजहर को नया वित्त मंत्री नियुक्त किया लेकिन इसके बावजूद महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। ये इमरान खान के 2018 में सत्ता में आने के बाद से वित्त मंत्रालय संभालने वाले अजहर तीसरे मंत्री हैं। शेख को पिछले साल वित्त मंत्री बनाया गया था। हालांकि, वह संसद के सदस्य नहीं थे।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3rMk5ec
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...