Thursday, 1 April 2021

https://ift.tt/36CAGd7

मॉस्को की बख्तरबंद गाड़ियों, टैंकों और भारी संख्या में सैन्य साजो सामान से लगी गाड़ियों के यूक्रेन की सीमा की ओर बढ़ते वीडियो को देख पूरी दुनिया सहमी हुई है। इस बार यह तादाद इतनी ज्यादा है कि फसलों की कटाई का मौसम होने के बावजूद किसानों के ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरणों को ढोने वाले ट्रेनों को भी मिलिट्री ने अपने काम में लगाया हुआ है। रूस के सैन्य साजो सामान को ले जाने वाली ट्रेनों और ट्रकों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अमेरिका-यूक्रेन में बढ़ती नजदीकी से रूस चिढ़ा हाल में ही अमेरिका से सैन्य हथियारों से लगा एक कार्गो शिप यूक्रेन पहुंचा था। जिसमें कई तरह की गाड़ियां और अन्य साजोसामान भरे हुए थे। रूस पहले से भी यूक्रेन और अमेरिका में बढ़ती हुई नजदीकी से चिढ़ा हुआ है। जिसके बाद अमेरिकी अधिकारियों ने चिंता जताई है कि इससे दोनों देशों के बीच युद्ध का एक नया खतरा पैदा हो सकता है। यह अभी तक साफ नहीं हो सका है कि यूक्रेन की सीमा पर रूसी सैनिकों का जमावड़ा कब शुरू हुआ। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो बताया जा रहा है कि जितने भी वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं, वे सभी 27 मार्च 2021 के बाद की हैं। रूसी वायुसेना के कई लड़ाकू विमान भी उस क्षेत्र में अपनी गश्त को तेज किए हुए हैं। इसमें 152 मिलीमीटर की 2S19 Msta-S सेल्फ प्रोपेल्ड हॉवित्जर, BMP-3 इंफेंट्री फाइटिंग व्हीकल और सैन्य ट्रकों से भरी ट्रेन रूस को क्रीमियाई प्रायदीप से जोड़ने वाली एक रेलवे पुल से गुजर रही है। रूस ने नहीं बताया सैन्य मूवमेंट का कारण अमेरिकी सैन्य प्रतिष्ठान पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि हम इस भारी सैन्य मूवमेंट को लेकर रूस से स्पष्टता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिकी सेना के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल मार्क मिले ने अपने रूसी समकक्ष जनरल वालेरी गेरासिमोव ने 31 मार्च 2021 को सैन्य मुवमेंट को लेकर जानकारी मांगी थी। लेकिन, यह स्पष्ट नहीं है कि रूस ने अमेरिकी जनरल के इस सवाल का क्या जवाब दिया था। अमेरिकी सेना के इस जनरल ने यूक्रेनी सेना के कमांडर-इन-चीफ रुसलान खोमच से भी बात की है। रूस ने जल-थल-नभ में बढ़ाई सैन्य तैनाती रुसलान खोमच ने 30 मार्च को यूक्रेन की संसद में कहा था कि रूसी संघ हमारे देश के प्रति आक्रामक नीति जारी रखे हुए है। रूस ने कम से कम अतिरिक्त 25 टेक्टिक ग्रुप को बॉर्डर एरिया में तैनात किया है। ये सभी यूक्रेन की सीमा पर पहले से तैनात रूसी सैनिकों के अलावा हैं जिनसे हमें खतरा हो सकता है। खोमच ने यह भी कहा था कि वर्तमान में रूस ने क्रीमिया में लगभग 32,700 सैन्यकर्मी तैनात किए हुए हैं। 2014 में क्रीमिया को जीतने के बाद से रूस ने इस इलाके में जल-थल और नभ में अपनी सैन्य उपस्थिति को मजबूत किया है। रूस ने 28 हजार सशस्त्र लड़ाकों को किया है तैनात रूस ने इस पूरे इलाके को एंटी-शिप क्रूज मिसाइल और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल बैटरियों से लैस किया हुआ है। रूस पूर्वी यूक्रेन के क्षेत्रों में 28,000 हथियारबंद लोगों को भी तैनात किए हुए है। इन लोगों को डॉनबास के रूप में जाना जाता है। ये लोग साल 2015 से यूक्रेनी सरकार के खिलाफ सशस्त्र जंग छेड़े हुए हैं। क्रेमलिन के इनकार करने के बाद भी इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि यूक्रेन की जमीन पर अब भी रूसी सेना के कई यूनिट मौजूद हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3cH63pV
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...