Thursday, 1 April 2021

https://ift.tt/36CAGd7

अदिस अबाबा भारत के का निर्यात रोकने से अफ्रीकी देशों में चिंताएं बढ़ गई हैं। संयुक्त राष्ट्र समेत कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि भारत के इस फैसले से अफ्रीका में टीकाकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान प्रभावित हो सकते हैं। गुरुवार को अफ्रीकी महाद्वीप के रोग नियंत्रण निकाय के प्रमुख ने चेतावनी देते हुए कहा कि इसके विनाशकारी परिणाम सामने आ सकते हैं। भारत ने घरेलू मांग पूरी करने के लिए लगाई है अस्थायी रोक भारत में (SII) एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन का उत्पादन करता है। भारत पहले ही इस कंपनी में बनाए गए कोरोना वैक्सीन के कई करोड़ डोज दुनियाभर के 50 से अधिक देशों को निर्यात कर चुका है। अब देश में बढ़ती मांग और कोरोना टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए सरकार ने विदेशों को वैक्सीन का निर्यात अस्थायी तौर पर निलंबित किया हुआ है। इसी बात को लेकर अफ्रीका में हाहाकार मचा हुआ है। वैक्सीन की कमी से प्रभावित हो रहा टीकाकरण अभियान अफ्रीका सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के निदेशक जॉन नेकेंगसॉन्ग ने इथोपिया की राजधानी अदिस अबाबा में बताया कि यह निश्चित रूप से लोगों को लगातार टीकाकरण करने की हमारी क्षमता को प्रभावित करेगा। अफ्रीकी संघ ने वर्ष के अंत तक महाद्वीप की आबादी का 30 से 35 फीसदी लोगों के टीकाकरण करने की योजना बनाई थी। हालांकि, अब वैक्सीन की आवक कम होने पर उन्होंने कहा कि इस देरी से हमारा लक्ष्य चूक सकता है। कई देशों में वैक्सीन की भारी कमी अफ्रीकी देश घाना को मई के अंत तक COVAX के माध्यम से एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के 24 लाख डोज मिलने थे। लेकिन, इसे अबतक केवल 6 लाख डोज ही मिल पाया है। घाना के वैक्सीन अभियान के प्रमुख क्वामे अम्पोसा-अचियानो ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि अब वैक्सीन के अधिक डोज जून तक पहुंच पाएंगे। अफ्रीका में कोरोना टीकाकरण अभियान में शामिल एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि क निर्माता पर इतना भरोसा होना एक बड़ी चिंता का विषय है। सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन पर अफ्रीकी देश निर्भर अफ्रीकी यूनियन का 2021 के अंत तक 30 से 35 फीसदी आबादी को टीकारण करने का लक्ष्य COVAX वैक्सीन शेयरिंग फैसिलिटी पर ही निर्भर है। जिसके जरिए इस महाद्वीप में बसे कई गरीब देशों के साथ कुल 64 देशों को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से वैक्सीन दी जाएगी। COVAX का लक्ष्य अफ्रीकी देशों को उनकी आबादी का कम से कम 20 फीसदी टीकाकरण के लिए पर्याप्त शॉट्स प्रदान करना है। अफ्रीका में कोरोना की भयावह रफ्तार अफ्रीकी देशों में अबतक 42 लाख 50 हजार से अधिक संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 112,000 लोगों की मौत भी हो चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि वास्तविक संख्या इससे कई गुना ज्यादा हो सकती है। क्योंकि, अधिकतर अफ्रीकी देशों में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। बड़ी संख्या में ऐसे केस भी हैं जिन्हें सरकारों ने दर्ज तक नहीं किया है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3cGIk96
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...