Monday, 26 April 2021

https://ift.tt/36CAGd7

जकार्ता ने कुछ दिनों पहले समुद्र में डूबी अपनी पनडुब्बी केआरआई नांगला 402 का आखिरी वीडियो जारी किया है। दिल को छू लेने वाले इस वीडियो में पनडुब्बी में सवाल नौसैनिक फेयरवेल गीत गाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के एक्सीडेंट के कुछ हफ्ते पहले ही शूट किया गया था, जिसमें नौसैनिक इंडोनेशियाई सैंपई जम्पा नाम का हिट इंडोनेशियाई गीत गा रहे हैं। बुधवार को टॉरपीडो ड्रिल के दौरान डूबी थी पनडुब्बी पिछले बुधवार को एक युद्धाभ्यास से पहले टॉरपीडो ड्रिल के दौरान इंडोनेशियाई नौसेना की पनडुब्बी केआरआई नंगला बाली के नजदीक समुद्र में गायब हो गई थी। चार दिनों की खोजबीन के बाद रविवार को नौसेना ने इस पनडुब्बी के डूबने की पुष्टि करते हुए सभी 53 नौसैनिकों के मारे जाने की खबर दी थी। नौसेना ने बताया था कि उन्हें समुद्र की सतह पर पनडुब्बी के तीन टुकड़े मिले हैं। अभी तक इस पनडुब्बी के डूबने के कारणों का पता नहीं चल सका है। क्रू के साथ कमांडर गा रहे फेयरवेल गीत वायरल हो रहे वीडियो में पनडुब्बी के कमांडर हेरी ओक्टेवियन अपने क्रू मेंबर्स के साथ गिटार बजाते दिख रहे हैं। उनके गाने के बोल "Even though I'm not ready to be missing you, I'm not ready to live without you. I wish all the best for you," थे। इसलिए नौसैनिकों ने गाया था यह गीत इंडोनेशियाई नौसेना के प्रवक्ता डिजवारा विहेंबो ने बताया कि केआरआई नंगला के नौसैनिकों ने यह गीत नेवी सबमरीन कॉप्स के कमांडर के विदाई के लिए रिकॉर्ड किया था। उन्हें क्या पता था कि यह उनके लिए आखिरी गीत बन जाएगा। इस बीच नौसेना ने डूबी हुई पनडुब्बी से अपने नौसैनिकों के शवों को निकालने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। 800 मीटर गहरे पानी में डूबी पनडुब्बी यह पनडुब्बी 800 मीटर की गहराई में डूबी हुई है। ऐसे में वहां तक जाने और रेस्क्यू करने के लिए विशेष संसाधनों की आवश्यक्ता होती है। पनडुब्बियों के बचाव कार्य में प्रयोग होने वाली डीएसआरवी भी 700 से 750 मीटर की गहराई तक ही सही से काम कर पाती हैं। ऐसे में अब विशेष उपकरणों की सहायता से नौसैनिकों के शवों को निकालने और पनडुब्बी के डूबने के कारणों की जांच की जा रही है। इंडोनेशिया ने सभी क्रू मेंबर्स को बताया सर्वश्रेष्ठ देशभक्त राष्ट्रपति जोको विडोडो ने डूबी पनडुब्बी के क्रू मेंबर्स को सर्वश्रेष्ठ देशभक्त बताते हुए सरकारी सहायता देने का ऐलान किया है। इसमें नौसैनिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद भी शामिल है। सभी शहीद नौसैनिकों के परिजनों को इंडोनेशियाई सरकार सम्मानित करने की योजना भी बना रही है। इन नौसैनिकों के परिवारों ने बाली में समुद्र के किनारे इकट्ठा होकर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3tUKBDZ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...