Thursday, 1 April 2021

https://ift.tt/36CAGd7

नरसंहार को मानवता के खिलाफ सबसे गंभीर अपराध माना जाता है। दुनिया के सबसे बड़े नरसंहार होलोकॉस्ट को साल 2021 में 80 साल पूरे हो चुके हैं। जर्मनी के तानाशाह हिटलर की अगुवाई में अंजाम दिए गए इस नरसंहार के दौरान यहूदियों की दो तिहाई आबादी का कत्ल कर दिया गया था। यही नहीं, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कई दूसरे भी नरसंहार हुए हैं जिन्होंने मानवता को शर्मशार किया है। संयुक्त राष्ट्र नरसंहार सम्मेलन ने नरसंहार की जो परिभाषा दी है उसके अनुसार, जब किसी देश में एक राष्ट्रीय, जातीय, नस्लीय या धार्मिक समूह को नष्ट करने के इरादे से हत्याएं की जाती हैं तो उसे नरसंहार कहा जाता है। नरसंहार शब्द 1943 में यहूदी-पोलिश वकील राफेल लेमकिन द्वारा तैयार किया गया था, जिन्होंने ग्रीक शब्द "जीनोस" (जाति या जनजाति) को लैटिन शब्द "सीड" (मारने के लिए) के साथ जोड़ा था। होलोकॉस्ट के दौरान डॉ लेमकिन के भाई को छोड़कर उनके पूरे परिवार को मार दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने नरसंहार को अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपराध के रूप में मान्यता देने का अभियान चलाया। उनके प्रयासों ने दिसंबर 1948 में संयुक्त राष्ट्र नरसंहार सम्मेलन को आयोजित किया गया, जिसमें पारित किए गए प्रस्तावों को जनवरी 1951 में लागू किया गया था।

नरसंहार को मानवता के खिलाफ सबसे गंभीर अपराध माना जाता है। दुनिया के सबसे बड़े नरसंहार होलोकॉस्ट को साल 2021 में 80 साल पूरे हो चुके हैं। जर्मनी के तानाशाह हिटलर की अगुवाई में अंजाम दिए गए इस नरसंहार के दौरान यहूदियों की दो तिहाई आबादी का कत्ल कर दिया गया था। यही नहीं, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कई दूसरे भी नरसंहार हुए हैं जिन्होंने मानवता को शर्मशार किया है।


Genocide: दुनिया के 5 सबसे बड़े नरसंहार, एक में तो 60 लाख लोगों की हुई थी हत्या

नरसंहार को मानवता के खिलाफ सबसे गंभीर अपराध माना जाता है। दुनिया के सबसे बड़े नरसंहार होलोकॉस्ट को साल 2021 में 80 साल पूरे हो चुके हैं। जर्मनी के तानाशाह हिटलर की अगुवाई में अंजाम दिए गए इस नरसंहार के दौरान यहूदियों की दो तिहाई आबादी का कत्ल कर दिया गया था। यही नहीं, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कई दूसरे भी नरसंहार हुए हैं जिन्होंने मानवता को शर्मशार किया है। संयुक्त राष्ट्र नरसंहार सम्मेलन ने नरसंहार की जो परिभाषा दी है उसके अनुसार, जब किसी देश में एक राष्ट्रीय, जातीय, नस्लीय या धार्मिक समूह को नष्ट करने के इरादे से हत्याएं की जाती हैं तो उसे नरसंहार कहा जाता है। नरसंहार शब्द 1943 में यहूदी-पोलिश वकील राफेल लेमकिन द्वारा तैयार किया गया था, जिन्होंने ग्रीक शब्द "जीनोस" (जाति या जनजाति) को लैटिन शब्द "सीड" (मारने के लिए) के साथ जोड़ा था। होलोकॉस्ट के दौरान डॉ लेमकिन के भाई को छोड़कर उनके पूरे परिवार को मार दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने नरसंहार को अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपराध के रूप में मान्यता देने का अभियान चलाया। उनके प्रयासों ने दिसंबर 1948 में संयुक्त राष्ट्र नरसंहार सम्मेलन को आयोजित किया गया, जिसमें पारित किए गए प्रस्तावों को जनवरी 1951 में लागू किया गया था।



होलोकॉस्ट में मारे गए थे 60 लाख यहूदी
होलोकॉस्ट में मारे गए थे 60 लाख यहूदी

1939 में जर्मनी द्वारा विश्व युद्ध भड़काने के बाद हिटलर ने यहूदियों को जड़ से मिटाने के लिए अपने अंतिम हल (फाइनल सोल्यूशन) को अमल में लाना शुरू किया। बताया जाता है कि 1941 से ऑश्वित्ज के नाजी होलोकॉस्ट सेंटर पर हिटलर की खुफिया एजेंसी एसएस यूरोप के अधिकतर देशों से यहूदियों को पकड़कर यहां लाती थी। जहां काम करने वाले लोगों को जिंदा रखा जाता था, जबकि जो बुढ़े या अपंग लोग होते थे उन्हें गैस चेंबर में डालकर मार दिया जाता था। इन लोगों के सभी पहचान के सभी दस्तावेजों को नष्ट कर हाथ में एक खास निशान बना दिया जाता था। इस कैंप में नाजी सैनिक यहूदियों को तरह तरह के यातनाएं देते थे। वे यहूदियों के सिर से बाल उतार देते थे। उन्हें बस जिंदा रहने भर का ही खाना दिया जाता था। भीषण ठंड में भी इनकों केवल कुछ चिथड़े ही पहनने को दिए जाते थे। जब इनमें से कोई बीमार या काम करने में अक्षम हो जाता था तो उसे गैस चेंबर में डालकर या पीटकर मार दिया जाता था। इस कैंप में किसी भी कैदी को सजा सार्वजनिक रूप से दी जाती थी, जिससे दूसरे लोगों के अंदर डर बना रहे। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि होलोकॉस्ट में करीब 60 लाख यहूदियों की हत्या की गई थी, जो इनकी कुल आबादी का दो तिहाई हिस्सा था।



कंबोडियन नरसंहार में मारे गए थे 20 लाख लोग
कंबोडियन नरसंहार में मारे गए थे 20 लाख लोग

दक्षिण अमेरिकी देश कंबोडिया में 1970 के दशक में कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव पोल पॉट के नेतृत्व में खमेर रूज के शासन में लोगों पर भयंकर अत्याचार किए गए। इस घटना ने पूरे कंबोडिया को साम्यवाद की ओर ढकेल दिया था। इसके परिणामस्वरूप 1975 से 1979 के बीच करीब 20 लाख लोगों की मौत हुई थी। यह संख्या उस समय कंबोडिया की कुल आबादी की एक चौथाई थी। पोल पॉट और खमेर रूज को लंबे समय से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और वहां के तानाशाह माओत्से तुंग का समर्थन प्राप्त था। ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि खमेरू रूज को 90 फीसदी विदेशी सहायता चीन से मिली थी। जिसमें बिना ब्याज की 1 बिलियन डॉलर की आर्थिक और सैन्य मदद भी शामिल थी। अप्रैल 1975 में सत्ता पर कब्जा करने के बाद खमेर रूज ने देश को एक समाजवादी कृषि गणराज्य में बदलना चाहा, जो अल्ट्रा-माओवाद की नीतियों पर आधारित था और सांस्कृतिक क्रांति से प्रभावित था। इस शासनकाल के दौरान अत्यधिक काम, भुखमरी और बड़े पैमाने पर लोगों को फांसी देने के चलते करीब 20 लाख लोगों की मौत हो गई थी। यह नरसंहार तब समाप्त हुआ जब 1978 में वियतनामी सेना ने आक्रमण किया और खमेर रूज शासन को खत्म कर दिया।



सेरासियन नरसंहार को रूस ने दिया था अंजाम
सेरासियन नरसंहार को रूस ने दिया था अंजाम

सेरासियन नरसंहार को रूस ने 1864 में सेरासियन पर कब्जे के दौरान अंजाम दिया था। तीन साल में ही रूसी सेना के अत्याचार से 25 लाख लोगों की मौत हुई थी। बताया जाता है कि इस दौरान रूसी सेना के हाथों 90 फीसदी तक सेरासियन के लोग या तो मारे गए या फिर भगा दिए गए। उस समय रूसी सेना ने इतने अत्याचार किए थे जिसे सुनकर आज भी लोगों की रूह कांप जाती है। रूसी सैनिक मनोरंजन के लिए सेरासियन की गर्भवती महिलाओं के पेट को फाड़कर बच्चा बाहर निकाल लेते थे। इतना ही नहीं, बाद में वे इस अल्पविकसित भ्रूण को कुत्तों के सामने फेंक देते थे। रूसी जनरल ग्रिगोरी जास तो यहां की महिलाओं को अमानवीय गंदगी करार देता था। वे यहां के लोगों को पकड़कर उनके ऊपर कई वैज्ञानिक प्रयोग करते थे। जब उनका कोई प्रयोग फेल हो जाता था तो वे इन लोगों को मार देते थे। यहां के लोग तब भागकर पड़ोसी देश तुर्की में शरण लेने पहुंचे थे।



आर्मीनियाई नरसंहार में तुर्की ने 15 लाख लोगों को मारा
आर्मीनियाई नरसंहार में तुर्की ने 15 लाख लोगों को मारा

आर्मीनिया और अन्य इतिहासकारों के अनुसार 1915 में ऑटोमन सेना ने बड़े व्यवस्थित तरीके से करीब 15 लाख लोगों की हत्या की थी। तुर्की लगातार इन दावों को खारिज करता आया है और इसके कारण आर्मीनिया और तुर्की के संबंधों में तनाव भी रहा है। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान लाखों यहूदियों की हत्या और उन पर हुए अत्याचारों के बारे में जितनी चर्चा हुई है, उतनी चर्चा पहले विश्व युद्ध के दौरान मारे गए आर्मीनियाई नागरिकों की नहीं हुई। तुर्की ने आजतक आर्मीनिया में लोगों के ऊपर ढाए गए कहर को लेकर सार्वजनिक माफी तक नहीं मांगी है। इसके ठीक उलट, तुर्की के इस्लामिक तानाशाह रेसेप तैयप एर्दोगन ने हाल में ही आर्मीनिया के खिलाफ जंग में अजरबैजान का समर्थन किया था। उन्होंने अजरबैजान को वो हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराई, जिससे आर्मीनिया की सेना को भारी नुकसान पहुंचा।



बोस्नियाई नरसंहार में 8 हजार मुसलमानों की हुई थी हत्या
बोस्नियाई नरसंहार में 8 हजार मुसलमानों की हुई थी हत्या

एक अनुमान के मुताबिक बोस्निया सर्ब सैनिकों ने इस नरसंहार में 8000 मुसलमानों को मौत के घाट उतारा था। मृतकों में अधिकतर की उम्र 12 से 77 साल के बीच थी। यह नरसंहार इतना वीभत्स था कि ज्यादातर लोगों को प्वॉइंट ब्लैंक रेंज (माथे के बीच) पर गोली मारी गई थी। इस नरसंहार के बाद बोस्निया के पूर्व सर्ब कमांडर जनरल रैट्को म्लाडिच को बूचर ऑफ बोस्निया के नाम से जाना जाने लगा। 1992 में यूगोस्लाविया के विभाजन के समय बोस्नियाई मुसलमानों और क्रोएशियाई लोगों ने आजादी के लिए कराये गए जनमत संग्रह के पक्ष में वोट दिया था जबकि सर्बिया के लोगों ने इसका बहिष्कार किया। सर्ब समुदाय और मुस्लिम समुदाय में इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया कि नया देश कैसे बनेगा। सर्ब और मुसलमानों के बीच उस समय मध्यस्थता कराने वाला कोई नहीं था। लिहाजा दोनों पक्षों ने बंदूक के दम पर एक दूसरे के ऊपर हमला करना शुरू कर दिया। इस गृहयुद्ध में हजारों लोगों की मौत हुई जबकि लाखों लोगों को विस्थापन का सामना करना पड़ा। र्ब लोगों को लगता था कि बोस्निया के मुसलमान कम जनसंख्या होने के बावजूद उनपर अधिकार जमाना चाहते हैं। इस बीच सर्ब सेना की कमान जनरल रैट्को म्लाडिच को दी गई। इस खूंखार कमांडर ने बोस्निया की लड़ाई के दौरान बर्बर अभियान चलाया और हर उस विद्रोही की हत्या करवाई जिसने भी सेना या सर्ब सत्ता का विरोध किया।





from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/31HB0DS
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...