
वॉशिंगटन अमेरिका में एक महिला के नाम दुनिया में सबसे ज्यादा बड़ा मुंह खोलने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। ने बताया कि इस महिला का माउथ गैप दुनिया की दूसरी किसी भी महिला से ज्यादा मापा गया है। जिसके बाद इस महिला का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। रिकॉर्ड बनाने वाली महिला की पहचान 31 साल की सामंथा राम्सडेल के रूप में हुई है। सामंथा के मुंह का गैप 2.56 इंच सामंथा राम्सडेल अमेरिका के कनेक्टिकट स्टेट की रहने वाली हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, सामंथा के मुंह का कैपेसिटिव गैप 6.52 सेमी यानी 2.56 इंच मापा गया है। इसी के साथ उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा माउथ गैप रिकॉर्ड होल्डर होने के मामले में सर्टिफिकेट भी दिया गया है। सामंथा ने बाकी लोगों को भी अपने शरीर या कुछ अनोखा होने पर गिनीज बुक में नाम दर्ज करवाने का आग्रह किया। तस्वीर- गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स टिकटॉक पर 10 लाख फॉलोअर सामंथा राम्सडेल टिकटॉक पर वीडियो भी शेयर करती हैं। उनके 10 लाख से भी अधिक फॉलोअर बताए जा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कई वीडियो में अपने मुंह के असामान्य रूप से विशाल आकार को दिखाया भी है। उनके असामान्य मुंह के कारण ही सोशल मीडिया में बड़ी फॉलोइंग भी है। सामंथा ने कहा कि हमें अपने सपनों का पीछा करना चाहिए। हमें अपने शरीर पर गर्व करना चाहिए और इसे अपनी सबसे बड़ी संपत्ति बनाना चाहिए। यह आपकी महाशक्ति है, यही वह चीज है जो आपको विशेष बनाती है। विश्व रिकॉर्ड कैसे हुआ कायम सामंथा को पहले यह पता नहीं था कि उनके मुंह के बीच का गैप दुनिया में सबसे ज्यादा है। इसके लिए सामंथा ने साउथ नॉरवॉक में अपने स्थानीय दंत चिकित्सक डॉ एल्के चेउंग से मुलाकात की। डॉक्टर ने एक गिनीज एडजुडिकेटर के सामने सामंथा के मुंह के गैप को नापा। डॉ चेउंग ने डिजिटल कॉलिपर्स का इस्तेमाल करके उपर के होठ से नीचे के होठ तक की दूरी मापी जो 2.56 इंच आई। मुंह के कारण प्रसिद्धि के बारे में सोचा नहीं था सामंथा ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से बात करते हुए बताया कि 31 साल की उम्र में मेरे लिए ऐसा रिकॉर्ड बनाना सुरक्षित नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि कई मामलों में यह रिकॉर्ड अच्छा भी है क्योंकि अब यह मेरे बारे में सबसे बड़ी, सबसे अच्छी चीजों में से एक है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे मुंह के कारण मुझे प्रसिद्धि मिलेगी। यह अविश्वसनीय है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3yjP0lW
via IFTTT
No comments:
Post a Comment