Tuesday 31 August 2021

https://ift.tt/36CAGd7

क्‍योटो पूर्वी चीन सागर और दक्षिण चीन सागर में आंखे दिखा रहे चीनी ड्रैगन से निपटने के लिए जापान ने जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। जापान के रक्षा मंत्रालय ने रेकॉर्ड 50.1 अरब डॉलर के रक्षा बजट की मांग की है। अगर यह बजट पारित हो जाता है तो यह पिछले आठ साल में जापान की ओर से रक्षा बजट में सबसे बड़ी बढ़ोतरी होगी। जापान चीन के खतरे को देखते हुए लगातार अपनी तैयारियों को मजबूत करने में जुटा हुआ है। ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक जापान के रक्षा बजट में 2.6 की वृद्धि की जा रही है। इस वृद्धि के बाद जापान का रक्षा बजट 5.5 ट्रिल्‍यन येन या 50.1 अरब डॉलर हो जाएगा। यह वर्ष 2014 के बाद रक्षा बजट में सबसे बड़ी बढ़ोत्‍तरी होगी। अगर अमेरिकी सेना के साथ उसके गठजोड़ पर आने वाले खर्च को जोड़ दिया जाय तो यह पूरी धनराश‍ि जापान के कुल जीडीपी के एक प्रतिशत से भी ज्‍यादा हो जाएगी। अब तक जापान केवल एक फीसदी ही रक्षा क्षेत्र पर खर्च करता था। बड़े पैमाने पर हथियार खरीद रहा जापान सिप्री की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2019 में जापान का खुल रक्षा खर्च चीन के रक्षा बजट का पांचवां हिस्‍सा ही था। इससे पहले जापान के रक्षा मंत्री नोबूओ किशी ने कहा था जितने पैसे की जरूरत होगी, हम खर्च करेंगे। इससे पहले जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सूगा ने संयुक्‍त बयान में कहा था कि उनका देश अपनी रक्षा क्षमता को मजबूत करेगा। चीन से निपटने के लिए आइए जानते हैं जापान क्‍या-क्‍या खरीद रहा है... जापान अंतरिक्ष में निगरानी के लिए 85 अरब येन खर्च करेगा। जापान के साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जापान 34.5 अरब येन का प्रावधान करेगा। जापान अपनी हवाई ताकत को मजबूत करने के लिए अमेरिका से पांचवीं पीढ़ी के एफ-35 विमान अपनी वायुसेना और नौसेना के लिए खरीद रहा है। जापान इन हथियारों की खरीद ऐसे समय पर कर रहा है जब चीन ने उसके विवादित द्वीपों की ओर गश्‍त बढ़ा दी है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3BrfVgP
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...