Sunday, 26 September 2021

https://ift.tt/36CAGd7

कुआलालम्पुरजाकिर नाइक का नाम एक बार फिर खबरों में है। हालांकि इस बार चर्चा का केंद्र उनके बेटे फरीक हैं। दरअसल जाकिर नाइक अपने बेटे की शादी करना चाहते हैं और इसके लिए उन्हें किसी लड़की की तलाश है। एक फेसबुक पोस्ट में उन्होंने अपनी मांग दुनिया के सामने रखी। इस पोस्ट में उन्होंने अपने बेटे का बायोडाटा शेयर किया और अपनी बहू के लिए शर्तों का उल्लेख किया। भगोड़े मुस्लिम धर्मगुरू जाकिर नाइक पर भारत में धार्मिक नफरत फैलाने के आरोप लगे हैं। उनके बेटे का नाम फरीक जाकिर नाइक है जो देखने और पहनावे में बिल्कुल जाकिर नाइक की तरह ही लगता है। आइए जानते हैं कि फरीक कौन हैं और उन्हें किस तरह की दुल्हन चाहिए... भारत में की शुरुआती पढ़ाईफरीक नाइक के बायोडाटा के मुताबिक उनका जन्म 10 जुलाई 1994 को हुआ था। 27 वर्षीय फरीक मलेशिया के पुतराज्या के रहने वाले हैं और उनकी लंबाई 5 फीट 7 इंच है। अपने पिता की तरह फरीक का भी झुकाव कट्टरपंथी इस्लाम की ओर है। वह अरबी और अंग्रेजी भाषाएं बोल सकते हैं। फरीक की जड़ें भारत से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा मुंबई के इस्लामिक इंटरनेशनल स्कूल एंड जूनियर कॉलेज से हासिल की। आगे की पढ़ाई के लिए वह विदेश चले गए। इस्लाम और दूसरे धर्मों पर देते हैं भाषणसऊदी अरब की राजधानी रियाद के इमाम मुहम्मद बिन सऊद इस्लामिक यूनिवर्सिटी से फरीक ने शरिया में बैचलर डिग्री हासिल की। फिलहाल वह इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ मलेशिया से Fiqh and Usool Al Fiqh की मास्टर डिग्री के लिए पढ़ाई कर रहे हैं। फरीक उर्दू और हिंदी भी बोलते हैं। कट्टरपंथी पिता होने के कारण उनकी पढ़ाई-लिखाई भी इस्लाम से ही जुड़ी रही। वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने पिता की तरह इस्लाम और दूसरे धर्मों पर अपने विचार रखते हैं। Peace TV पर प्रसारित होने वाले साप्ताहिक कार्यक्रम Teen Star में भी फरीक नजर आते हैं। कई देशों में दे चुके हैं भाषणवह अपने पिता के साथ अक्सर सार्वजनिक मंचों पर नजर आ चुके हैं। अब तक वह सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन, इटली, इंडोनेशिया, मलेशिया, श्रीलंका, मालदीव, मॉरिशस, भारत और कई अन्य देशों में भाषण दे चुके हैं। 2010 में उन्होंने Arabic Public Speeaking Award और 2016 में Internation Da'wah Training Program में पहला पुरस्कार जीता था। फुटबॉल और घुड़सवारी का शौकस्कूल के दिनों से ही फरीक की दिलचस्पी खेल में रही है। ताइक्वांडो और कराटे में उन्हें ब्लैक बेल्ट हासिल है। इसके अलावा उन्हें फुटबॉल, तैराकी, घुड़सवारी और घूमने का शौक है। फरीक की दो छोटी बहनें भी हैं, जिनकी शादी अभी नहीं हुई है। फरीक को अब तलाश है अपनी दुल्हन की और इसकी जिम्मेदारी उठाई है उनके पिता जाकिर नाइक ने। जाकिर नाइक ने अपने फेसबुक पोस्‍ट में लिखा, 'मैं अपने बेटे फरीक के लिए एक पत्‍नी की तलाश कर रहा हूं। एक धार्मिक मुस्लिम लड़की जिसका चरित्र अच्‍छा हो ताकि मेरा बेटा और उसकी पत्‍नी एक-दूसरे के लिए ताकत बन सकें।' बहू के लिए जाकिर नाइक की शर्तेंनाइक ने कहा कि अगर आप ऐसी लड़की के पिता या रिश्‍तेदार हैं तो पूरी जानकारी के साथ इस पोस्‍ट पर जवाब दें। नाइक ने अपने बेटे और परिवार के अन्‍य सदस्‍यों के बारे में सूचना साझा की है। मलेशिया में रह रहे जाकिर नाइक ने अपनी होने वाली बहू के लिए कुछ शर्तें भी बताई हैं। उसने कहा कि कुरान और हदीस की शिक्षाओं के मुता‍बिक लड़की का इस्‍लाम मानना अनिवार्य है। लड़की सभी तरह की हराम गतिविधियों से दूर रहे। लड़की धार्मिक हो और उसका चरित्र बढ़‍िया होना चाहिए। हमारी होने वाली बहू को इस्‍लाम की शिक्षाओं का प्रसार करने वाला होना चाहिए। आलीशान जिंदगी से परहेज करे और सामान्‍य जीवन जीए। अंग्रेजी बोलना अनिवार्य है। साथ ही मलेशिया में रहने के लिए तैयार हो। लड़की का किसी इस्‍लामिक संगठन से जुड़ाव जरूरी है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3AItwRb
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...