Sunday, 26 September 2021

https://ift.tt/36CAGd7

पेइचिंग चीन ने झुहाई इंटरनेशनल एयर शो के शुरू होने से पहले ही दुनिया को अपने डबल इंजन वाले आर्म्ड ड्रोन की पहली झलक दिखाई है। यह ड्रोन लंबी दूरी तक उड़ान भरकर दुश्मन के ठिकानों पर बम बरसाने में सक्षम है। चीन के इस नए ड्रोन का नाम सीएच-6 (CH-6) है, जिसे चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉर्पोरेशन ने बनाया है। इसकी हमलावर रेंज 4500 किलोमीटर बताई जा रही है, जो चीन की राजधानी पेइचिंग से दिल्ली तक की 3782 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। आज से पहले चीन ने ड्रोन के केवल मॉडल को ही प्रदर्शित किया था। इस एयर शो में चीन -16D इलेक्ट्रॉनिक अटैक जेट को भी प्रदर्शित करने जा रहा है, जो अपने जैमिंग पॉड्स के साथ दिखाई देगा। CH-6 कई तरह के मिशन को दे सकता है अंजाम सीएच-6 एक हाई एल्टीट्यूड, लॉन्ग इंड्यूरेंस, अनमैंड सिस्टम है। इसे खुफिया जानकारी इकट्ठा करने, लड़ाकू विमानों की सहायता करने और हमला करने जैसी भूमिकाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है। अपने पूर्ववर्ती सीएच-5 से काफी मिलता जुलता है, हालांकि इसका पिछला हिस्से का कॉन्फ़िगरेशन पहले के डिजाइन से बहुत अलग है। इसमें हाई टी-टेल सेटअप का इस्तेमाल किया गया है। इसके टेल सेक्शन में एक साथ दो जेट इंजन लगाए गए हैं। डिजाइन ही बता रही CH-6 ड्रोन की ताकत इस ड्रोन के विंग अंत में ऊपर और नीचे की तरफ घुमावदार हैं। जिससे हवा में इसे बेहतर स्टेबलिटी मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। इसके विंग और दो इंजनों को लैंडिंग गियर के ठीक ऊपर सेट किया गया है। जिससे टेकऑफ या लैंडिंग के दौरान एयरफ्रेम पर पड़ने वाला पूरा दबाव नीचे लैंडिंग गियर संभाल लेते हैं। इस ड्रोन में किनारों को काफी धारदार बनाया गया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि क्या ये रेडियो सिग्नेचर को कम करेंगे या फिर इन्हें बेहतर एयरोडॉयनमिक के लिए डिजाइन किया गया है। अधिकतम 7.8 टन वजन के साथ कर सकता है टेकऑफ चाइना आर्म्स डॉट कॉम ने झुहाई इंटरनेशनल एयर शो में प्रदर्शित किए जाने वाले सीएच-6 ड्रोन के बारे में मूलभूत जानकारी होने का दावा किया है। उसने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि सीएच -6 यूएवी अधिकतम टेकऑफ वजन 7.8 टन है। टोही मिशन में इस्तेमाल के दौरान इस ड्रोन की मैक्सिमम लोड कैपिसिटी 300 किलोग्राम है, वहीं टोही और हमलावर मिशन के दौरान यह क्षमता 2 टन तक बढ़ाई जा सकती है। 800 किमी प्रति घंटा की स्पीड से भर सकता है उड़ान रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सीएच-6 ड्रोन की टोही मिशन के दौरान फ्यूल कैपिसिटी 3.42 टन की है। अगर टोही और हमलावर मिशन में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया तो यह 1.72 टन के ईंधन के साथ टेकऑफ कर सकता है। इतना ही नही, इस ड्रोन की कुल लंबाई 15 मीटर, पंखों की लंबाई 20.5 मीटर और ऊंचाई 5 मीटर है। यह ड्रोन 800 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से उड़ान भी भर सकता है। इस ड्रोन की क्रूज स्पीड 500 किलोमीटर प्रति घंटा से 700 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी अधिकतम क्रूज ऊंचाई 10 किलोमीटर बताई जा रही है। 12000 किलोमीटर है टोही मिशन की रेंज सीएच-6 की सर्विस सीलिंग 12 किलोमीटर बताई जा रही है। टोही मिशन में यह ड्रोन लगातार 20 घंटे की उड़ान भर सकता है, जबकि टोही और हमलावर मिशन के दौरान यह क्षमता 8 घंटे तक आ जाती है। टोही मिशन में इसकी अधिकतम रेंज 12000 किलोमीटर है। वहीं, अगर टोही और हमलावर मिशन में इसका इस्तेमाल किया गया तो यह ड्रोन 4500 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसका मेक्सिमम क्लाइंब रेट 20 मीटर प्रति सेकेंड है, जबकि ऑपरेटिंग रेडियर 300 किलोमीटर है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3zCwDIU
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...