Sunday, 26 September 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वैंकूवर (कनाडा)नाव पर सवार एक महिला को पानी में अचानक एक मेहमान मिला। यह कोई इंसान नहीं बल्कि एक समुद्री जीव था, जिसे 'Sea Lion' या 'सुमद्री शेर' भी कहा जाता है। यह बेहद डरा हुआ था और अपनी जान बचाने के लिए नाव पर सवार हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को @nutabull नाम के अकाउंट से एक महिला ने टिकटॉक पर शेयर किया है। महिला ने यह वीडियो प्रशांत महासागर के Vancouver द्वीप पर शूट किया, जहां इस तरह की घटनाएं अक्सर देखने को मिलती हैं। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि डरा हुआ सी लायन पहले से ही नाव पर सवार है। महिला उसे देखकर चौंक गई कि यह जानवर कहां से आया? तभी महिला ने देखा कि उसकी नाव को कुछ किलर व्हेल्स ने घेर रखा है। पानी में जाने से किया इनकारदेखने से पता चलता है कि ये खतरनाक व्हेल्स इस जीव की तलाश में थीं और यह जीव उनका भोजन बन सकता था। जब महिला सी लायन से पानी में वापस जाने के लिए कहती है तो यह सिर हिलाकर इनकार करता है। यह देखने में बड़ा ही मजेदार लगता है लेकिन यह उतना ही दुखद भी है। क्योंकि पानी में वापस जाते ही यह जीव किलर व्हेल का शिकार बन सकता था। तीन लाख से ज्यादा लोगों ने देखाट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद अब तक तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 1800 से ज्यादा लोग इसे रिट्वीट और करीब 10 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो में नाव के आसपास विशालकाय किलर व्हेल्स को तैरते हुए देखा जा सकता है। सी लायन के हावभाव से यह बेहद डरा हुआ लग रहा है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3ESymxB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...