
दुबई शरीर की चकाचक सफाई के लिए हम साबुन का इस्तेमाल करते हैं। आम तौर पर मीडियम रेंज की साबुन 30 से 40 रुपये में आसानी से बाजार में मिल जाती है। लेकिन, आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे साबुन के बारे में बताने जा रहे हैं। जी हां, हीरे और सोने से बने इस साबुन की कीमत करीब 2 लाख रुपये है। इसे उत्तरी लेबनान के शहर त्रिपोली में बनाया जाता है। 2 लाख रुपये है इस साबुन की कीमत त्रिपोली का नाम सुनकर आफ कंफ्यूज मत होइएगा। यह लीबिया की राजधानी ही नहीं बल्कि लेबनान में एक शहर का भी नाम है। इसी त्रिपोली में रहने वाले एक परिवार का दावा है कि उसकी फैक्ट्री में दुनिया के सबसे महंगे साबुन बार को बनाया जाता है। 2,800 डॉलर (लगभग 2,07,800 रुपये) है। यह परिवार 15वीं शताब्दी से साबुन बनाने का दावा करता है। को हाथों से बनाया जाता है दुनिया के सबसे महंगे साबुन का नाम खान अल सबौन साबुन है। इसे बनाने वाली कंपनी बदर हसन एंड संस का कहना है कि वे अलग-अलग तरह के कई लग्जरी साबुन और स्कीनकेयर प्रॉडक्ट को भी बनाते हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने प्रॉडक्ट में प्राकृतिक तेल और फ्रेगरेंस का इस्तेमाल करते हैं। यूएई के चुनिंदा दुकानों में बिकती है यह साबुन हाथों से बनाए गए ये लग्जरी साबुन यूएई के कुछ चुनिंदा दुकानों में ही बेचें जाते हैं। कंपनी ने यह भी कहा कि उनके सबसे महंगे प्रॉडक्ट को केवल कुछ बहुत महत्वपूर्ण लोगों और अन्य स्पेशल गेस्ट को ही पेश किया जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे पहले 2013 में बनाया गया था। तब इसे कतर की फर्स्ट लेडी को गिफ्ट किया गया था। इस साबुन में सोने और हीरा का पाउडर डाला जाता है। पहले चीज की तरह दिखता था बाद में डिजाइन बदली गई दुनिया का यह सबसे महंगा साबुन शुरुआत में चीज (cheese) के एक टुकड़े की तरह दिखता था। बाद में इसकी डिजाइन में काफी फेरबदल किया गया। एक वायरल वीडियो में बदर हसन एंड संस के सीईओ आमिर हसन बहरीन की हीरोइन और इंस्टाग्राम सुपरस्टार शैला सब्त के साथ दुनिया के सबसे महंगे साबुन को लॉन्च करते दिखाई देते हैं। इस साबुन पर 24 कैरेट सोने के वर्क से कवर किया गया था।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2Zw7rr5
via IFTTT
No comments:
Post a Comment