Sunday 31 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

तेल अवीवदुनिया के अलग-अलग हिस्सों में आज यानी 31 अक्टूबर को 'हैलोवीन डे' मनाया जा रहा है। ईसाइयों का यह त्योहार हर साल अक्टूबर के आखिरी रविवार को मनाया जाता है। हैलोवीन डे को लोग अजीबोगरीब डरावनी कॉस्ट्यूम पहनकर मनाते हैं। इसी तरह का नजारा कुछ इजरायल के तेल अवीव में भी देखने को मिला। जहां लोगों ने जॉम्बी जैसा मेकअप करके 'जॉम्बी वॉक' में हिस्सा लिया। न्यूज एजेंसी एएफपी के एक वीडियो में तेल अवीव की जॉम्बी वॉक को देखा जा सकता है। वीडियो के साथ लिखा गया, 'लोगों ने कॉस्ट्यूम और फेस पेंट के साथ तेल अवीव की जॉम्बी वॉक में हिस्सा लिया।' वॉक में हिस्सा लेने वाले डन्नी ने बताया कि वह इस वॉक में 2011 से हिस्सा ले रहे हैं और हर साल यहां आते हैं। करीब डेढ़ साल से जॉम्बी वॉक का आयोजन नहीं किया जा रहा था। बच्चे भी हुए जॉम्बी वॉक में शामिलउन्होंने बताया कि इजरायल में जॉम्बी वॉक का बेहद महत्व है। वीडियो में लोगों को एक-दूसरे का मेकअप करते और डरावने अंदाज में पोज करते देखा जा सकता है, जिसमें बच्चों से लेकर बड़े सभी शामिल हैं। इतिहास के अनुसार हैलोवीन दिवस को करीब 2000 वर्ष से पहले ‘आल सेट्स डे’ के रूप में पूरे उत्तरी यूरोप में मनाया जाता था। वहीं कुछ इतिहासकारों का कहना है कि हैलोवीन प्राचीन सेल्टिक त्योहार जिसे सम्हैन कहा जाता है, से संबंधित है। क्रिसमस के बाद दूसरा सबसे बड़ा त्योहारइस दिन पर मान्‍यता है कि मरे हुए लोगों की आत्माएं उठती है और धरती पर प्रकट हो कर जीवित आत्माओं के लिए परेशानी पैदा करती हैं। इन बुरी आत्माओं से डर भगाने के लिए लोग राक्षस जैसे कपड़े पहनते हैं। इसके अलावा इन्‍हें भगाने के लिए हर जगह आग जलाकर उसमें मरे हुए जानवरों की हड्डियां उसमें फेंकी जाती है। क्रिसमस के बाद हैलोवीन अमेरिकन व यूरेपियन देशों में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा त्यौहार है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2ZDeE9r
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...