Saturday, 9 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन कतर की राजधानी दोहा में तालिबान और अमेरिका के बीच बातचीत जारी है। इस बैठक के शुरू होने से ठीक पहले ही अमेरिका ने जारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने जोर देकर कहा है कि बातचीत का मतलब यह नहीं है कि अमेरिका तालिबान सरकार को मान्यता देने वाला है। इस बैठक में तालिबान ने अमेरिका से अफगान सरकार की विदेशी संपत्तियों और अकाउंट्स पर से प्रतिबंध हटाने की मांग की है। तालिबान ने अमेरिका को हवाई क्षेत्र में न घुसने को कहा अफगान विदेश मंत्रालय के एक बयान जारी कर कहा है कि तालिबान प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका से अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन नहीं करने को कहा है। तालिबान ने अमेरिका से यह भी कहा कि वह अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने से परहेज करे। मंत्रालय ने यह भी बताया कि अमेरिका ने अफगानिस्तान को कोरोना वायरस वैक्सीन देने की बात कही है। अमेरिका बोला- हम तालिबान के संपर्क में इस बैठक को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह तालिबान के निरंतर संपर्क में है। यह बातचीत भी उसी संपर्क के कारण की जा रही है। इस दौरान हम तालिबान के साथ कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इसमें अफगानिस्तान में मौजूद अमेरिकी नागरिकों और बाहर निकलने की कोशिश कर रहे अफगान नागरिकों पर भी विचार विमर्श करेंगे। तालिबान से बातचीत का मतलब मान्यता नहीं बीबीसी ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि इस वार्ता का मतलब ये नहीं है कि अमेरिका ने तालिबान के शासन को स्वीकार कर लिया है। इससे पहले अमेरिका ने कई मौकों पर तालिबान सरकार को मान्यता देने पर वेट और वॉच की नीति अपनाने की बात की है। अमेरिका का कहना है कि अगर तालिबान अपने वादों को निभाता है तभी उसकी सरकार को मान्यता देने पर विचार किया जा सकता है। अमेरिका ने रोकी है तालिबान की फंडिंग अमेरिका ने अगस्त महीने के आखिरी में अफगानिस्तान छोड़ दिया था। जिसके बाद तालिबान ने अफगानिस्तान में इस्लामिक अमीरात सरकार की स्थापना की है। लेकिन, इस सरकार को अभी तक किसी भी देश ने मान्यता नहीं दी है। अमेरिका ने तो अफगान सरकार की सभी संपत्तियों और बैंक अकाउंट्स को भी फ्रीज कर दिया है। इतना ही नहीं, अफगानिस्तान को दी जा रही सरकारी मदद भी रोक दी गई है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3iMY1OH
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...