Saturday, 9 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

काबुल अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुद्वारा कार्ते परवान पर हमला करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ने हमलावरों के गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि इन्हें न्याय के कटघरे में पेश करेंगे। अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही काबुल के इस गुरुद्वारा में कुछ हथियारबंद लड़ाके जबरन दाखिल हो गए थे। उन्होंने सुरक्षा में तैनात गार्ड्स को हिरासत में लिया और सीसीटीवी कैमरों को तोड़ डाला। तालिबानी प्रवक्ता ने की पुष्टि अब इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के प्रवक्ता और मंत्री ने ट्वीट कर आरोपियों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा कि काबुल में हिंदू अल्पसंख्यकों को परेशान करने के लिए जिम्मेदार लोगों को काबुल पुलिस ने गिरफ्तार किया और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया गया है। हथियारबंद हमलावरों ने गार्ड्स को बंधक बनाया था रिपोर्ट्स के मुताबिक 15-16 हथियारबंद अज्ञात लोग गुरुद्वारा के अंदर दोपहर के वक्त पहुंच गए। इन लोगों ने तीन गार्ड्स के हाथ-पैर बांध दिए। उन्होंने बाहर जाते हुए सीसीटीवी भी तोड़ दिए। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई थी। घटना में हुए नुकसान का आकलन भी किया गया। इससे पहले इंडिया वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने बताया था कि हथियारबंद तालिबानी अधिकारी गुरुद्वारे में दाखिल हुए थे। पवित्र स्थान को अपमानित करने का आरोप आरोप लगाया गया था कि इन हथियारबंद हमलावरों ने पवित्र स्थान का अपमान भी किया और उसे नुकसान भी पहुंचाया। इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय से मामले में दखल देने की अपील की थी। उन्होंने मांग की थी कि अफगानिस्तान में हिंदू और सिखों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। पहले दावा किया जा रहा था कि अफगान सिखों को बंधक बनाया गया है लेकिन बाद में साफ किया गया कि बंधक बनाए गए तीनों गार्ड्स मुस्लिम थे। अफगानिस्तान में अल्पसंख्यकों को किया जा रहा प्रताड़ित तालिबान पर इस्लामिक कट्टरपंथ की लाइन पर चलते हुए दूसरे धर्मों के अपमान के आरोप लगते रहे हैं लेकिन संगठन ने हाल में खुद को बदलने का दावा किया है। अफगानिस्तान के युद्धग्रस्त इलाकों में दशकों से अल्पसंख्यक अफगान सिखों और हिंदुओं के ऊपर अत्याचार जारी है। खासकर पकतिया का इलाका 1980 के दशक से मुजाहिदीन और तालिबान/हक्कानी समूह का गढ़ हुआ करता था। तालिबान का आतंक यहां इस कदर था कि अफगानिस्तान की सरकार का यहां कोई दखल नहीं था।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3ArZal1
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...