लंदन ब्रिटेन में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए हैं। शुक्रवार को कोरोना वायरस के 93045 मामले दर्ज किए गए हैं। ब्रिटेन में गुरुवार को 88376, जबकि बुधवार को 78610 नए मामले दर्ज किए गए थे। 6 करोड़ 72 लाख की आबादी वाले देश में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मामले मिलने से लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। ब्रिटेन दुनिया के उन चुनिंदा देशों में से एक है, जिसने सबसे पहले कोविड वैक्सीनेशन को शुरू किया था। इसके बावजूद हर दिन आ रहे रिकॉर्ड मामलों ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। ओमीक्रोन और डेल्टा वेरिएंट हैं जिम्मेदार संक्रमण के नए मामलों के लिए कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के साथ-साथ ओमीक्रोन वेरिएंट भी मुख्य रूप से जिम्मेदार है। इससे पहले, ब्रिटेन में सर्वाधिक दैनिक मामले आठ जनवरी को सामने आए थे। उस समय 68,053 नए मामले पाए गए थे। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में ब्रिटेन में कोरोना के नए मामले और ज्यादा बढ़ सकते हैं। दो से भी कम दिनों में दोगुने हो रहे मामले इस बीच, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने डाउनिंग स्ट्रीट में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान सचेत किया कि ओमीक्रोन से संक्रमण के मामले दो से भी कम दिनों में दोगुने हो रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोविड-19 रोधी टीकों की बूस्टर खुराक देने की मुहिम से इससे निपटने में मदद मिलेगी। से पहली मौत के बाद डर ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए वैरियंट ओमीक्रोन से पहली मौत होने के बाद लोगों में डर है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ओमीक्रोन से हुई पहली मौत की पुष्टि करते हुए कहा था कि यह नया स्ट्रेन बड़ी तादात में लोगों को अस्पताल पहुंचा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि लोग ओमीक्रोन के खतरे को हल्का न समझे। ब्रिटेन में ओमीक्रोन से 75000 लोगों के मौत का डर एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि ब्रिटेन में यदि अतिरिक्त नियंत्रण के उपाय नहीं किए गए तो अगले साल अप्रैल तक कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन से 25,000 से 75,000 लोगों की मौत हो सकती है। ओमीक्रोन में इंग्लैंड में संक्रमण की लहर पैदा करने की क्षमता है। यह जनवरी 2021 के दौरान बड़े पैमाने पर हुए संक्रमण और अस्पताल में दाखिल कराने के मामलों की तुलना में उच्च स्तर तक पहुंच सकता है। ब्रिटेन में बूस्टर डोज देने का काम शुरू ब्रिटेन में सोमवार से 30 साल के अधिक उम्र के लोगों को कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज देने का काम शुरू कर दिया गया है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि यह देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए कदमों में से यह एक है। इंग्लैंड के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने कहा कि देश में 30 से 39 साल उम्र के 75 लाख लोग हैं, जिनमें से 35 लाख लोग सोमवार से बूस्टर खुराक के लिए पात्र हैं।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3p5sJGD
via IFTTT
No comments:
Post a Comment