Saturday, 18 December 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वाशिंगटन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही सत्ता में न हो लेकिन सुर्खियों में जरूर बने हुए हैं। अब पूर्व राष्ट्रपति पर 'यहूदी-विरोधी' होने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने दावा किया था कि अमेरिका में रहने वाले 'यहूदी अब इजरायल से प्यार नहीं करते' बल्कि इंजील ईसाई उनसे ज्यादा प्यार करते हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को इजरायली पत्रकार से कहा कि पहले कांग्रेस पर इजरायल का पूर्ण अधिकार था और आज मुझे लगता है कि यह ठीक विपरीत है। ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि ओबामा और बाइडन इसके लिए जिम्मेदार हैं। फिर भी चुनाव में उन्हें अभी भी यहूदी लोगों से बहुत अधिक वोट मिलते हैं। जो आपको यह बताता है कि अमेरिका में यहूदी लोग या तो इजरायल को पसंद नहीं करते हैं या इजरायल की परवाह नहीं करते हैं। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स पर निशाना साधा। ट्रंप बोले, 'आप न्यूयॉर्क टाइम्स को देखें। न्यूयॉर्क टाइम्स इजरायल से नफरत करता है और यहूदी लोग हैं जो न्यूयॉर्क टाइम्स चलाते हैं।' ट्रंप की बेटी और दामाद भी हैं यहूदी ट्रंप ने सुल्ज़बर्गर परिवार का उल्लेख कर रहे थे जिसने कई पीढ़ियों तक अखबार को प्रकाशित किया। हालांकि अखबार के प्रकाशक आर्थर ओच्स सुल्ज़बर्गर जूनियर यहूदी नहीं हैं। ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर यहूदी हैं, साथ ही उनकी बेटी इवांका भी यहूदी हैं, जिन्होंने शादी के बाद धर्म परिवर्तन किया था। लेकिन ट्रंप ने कथित तौर पर अपने दामाद पर इजरायल के प्रति 'बहुत वफादार' होने का आरोप लगाया है। रिपब्लिकन दें इस बयानबाजी का जवाबइजरायल के लिए डेमोक्रेटिक मेजोरिटी ने पूर्व राष्ट्रपति की टिप्पणी को 'यहूदी विरोधी' करार दिया है। ट्विटर पर जारी बयान में कहा गया कि हम आंखें नहीं मूंद सकते हैं। हर निर्वाचित रिपब्लिकन जो अभी भी उनके साथ खड़ा है, उन्हें इस खतरनाक बयानबाजी का जवाब देना चाहिए और इसकी कड़ी से कड़ी निंदा करनी चाहिए। यह रूढ़िवादी और परेशान करने वाली बात है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3E7i9D9
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...