
नियामी फ्रांसीसी सेना ने अफ्रीकी देश नाइजर में खूंखार आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के एक टॉप कमांडर को मार गिराया है। यह कमांडर स्थानीय स्तर पर सैकड़ों लोगों की हत्याओं और नरसंहार में शामिल था। इस आतंकी के खात्मे को नाइजर में आईएसआईएस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। सीरिया और इराक से खदेड़े जाने के बाद आईएसआईएस के लड़ाके अब अफ्रीका को अपना गढ़ बनाए हुए हैं। अफ्रीकी देश मोजाम्बिक को तो आईएसआईएस की राजधानी तक कहा जा रहा है। के जरिए फ्रांसीसी कमांडो ने दिया अंजाम फ्रांसीसी सशस्त्र बल मंत्रालय ने मंगलवार को पुष्टि करते हुए बताया कि उसनी ऑपरेशन बरखाने के जरिए फ्रेंच मिलिट्री यूनिट ने इस्लामिक स्टेट के एक प्रमुख सदस्य सौमना बौरा को मार गिराया है। फ्रांसीसी सेना ने कहा कि बौरा 20 दिसंबर को हुए एक हवाई हमले में मारा गया था। हालांकि मंत्रालय के तरफ से हवाई हमले के प्रकार और इलाके को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। अफ्रीकी देशों में आंतकवाद के खिलाफ सक्रिय है फ्रांसीसी सेना फ्रांसीसी सेना आतंकवाद रोधी मिशनों के लिए अफ्रीका के कई देशों में सक्रिय है। उसी में से एक देश नाइजर भी है, जहां फ्रांसीसी सेना की एक बड़ी टुकड़ी तैनात है। यही यूनिट अफ्रीकी देशों में आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन बरखाने के जरिए कार्रवाई करती है। इस मिशन को 1 अगस्त 2014 को शुरू किया गया था। इस टुकड़ी में फ्रांसीसी सेना के 5000 कमांडो शामिल हैं, जिसका स्थायी रूप से मुख्यालय चाड की राजधानी एन'जामेना में है। इन पांच देशों में ऑपरेशन करती है फ्रांसीसी सेना इस ऑपरेशन को पांच अफ्रीकी देशों के सहयोग से किया जाता है, जिनमें से सभी पूर्व फ्रांसीसी उपनिवेश हैं। बुर्किना फासो, चाड, माली, मॉरिटानिया और नाइजर में फ्रांसीसी सेना आतंकवादियों के खिलाफ स्थानीय सेना और पुलिस के साथ मिलकर ऑपरेशन करती रहती है। फ्रांसीसी सेना ने 2013 में ऐसे ही एक दूसरे ऑपरेशन सर्वल के जरिए माली में कट्टर इस्लामी आतंकियों से देश के आधे से ज्यादा हिस्से को खाली करवाया था। बोको हराम चीफ को मार पश्चिम एशिया में ISIS ने बढ़ाई ताकत खुफिया एजेंसियों का मानना है कि बोको हराम का सरगना रहे अबुबकर शेकाऊ को मारकर आईएसआईएस ने मॉरिटानिया, बुर्किना फासो, माली, नाइजर और चाड सहित कई देशों में अलग-अलग आतंकी संगठनों को अपने में मिला लिया है। अब ये आतंकी संगठन एक साथ मिलकर आईएसआईएस के लिए काम कर रहे हैं। मोजांम्बिक को आतंक की राजधानी बना रहा आईएसआईएस सीरिया से मारकर भगाए जाने के बाद आईएसआईएस के लड़ाके अब अफ्रीका पहुंच गए हैं। उन्होंने अफ्रीकी देश मोजाम्बिक के एक शहर को अपनी नई राजधानी घोषित किया है। वे यहां अपनी आय बढ़ाने के लिए कच्चे तेल के भंडारों पर कब्जा जमा रहे हैं। आईएसआईएस के इस देश में आने के बाद महिलाओं के अपहरण की वारदातों में भी अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी देखी गई है। कहा जा रहा है कि आईएस के लड़ाके महिलाओं का अपहरण कर उन्हें सेक्स स्लेव बना रहे हैं। सीरिया में भी इन आतंकियों ने यदीजी समुदाय की कई महिलाओं को सेक्स स्लेव बनाया हुआ था।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3J0E8zc
via IFTTT
No comments:
Post a Comment