Monday, 12 April 2021

https://ift.tt/36CAGd7

इस्लामाबाद पाकिस्तान में एक मदरसे के मौलाना को नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह मौलाना मदरसे में पढ़ने आने वाली नाबालिग लड़कियों का न केवल यौन शोषण करता था। पुलिस ने बताया कि मौलाना पिछले तीन साल से आरोपी मौलाना इन लड़कियों का वीडियो भी बना रहा था। इस मामले की जानकारी मौलाना के एक करीबी ने पुलिस को दी थी। नाबालिग लड़कियों का करता था शोषण यह घटना पाकिस्तानी सूबे पंजाब के चकवाल जिले के ढोक फुलारी गांव के मस्जिद की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया है कि पीड़ितों में चार नाबालिग लड़कियां और एक लड़का शामिल है। ये सभी मदरसे में पढ़ने आते थे। मौलाना के साथ उसका एक करीबी भी ऐसी वारदातों में शामिल रहता था। वह अक्सर ऐसी घटनाओं का वीडियो रिकॉर्ड करता था। ऐसे हुआ मामले का खुलासा पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को एक ही मस्जिद में नियुक्त किया गया था। जहां पिछले तीन साल से ये दोनों कई पीड़ितों के साथ यौन शोषण की घटनाओं में शामिल थे। दोनों संदिग्धों ने किसी मामले को लेकर मतभेद हो गए थे, जिसके बाद यौन शोषण की घटनाओं का वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने पुलिस के सामने आरोपी मौलाना के करतूतों की पोल खोल दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया चकवाल के उप पुलिस अधीक्षक सिकंदर गोंडल ने बताया कि आरोपी मौलवी ने चार लड़कियों और एक लड़के का यौन उत्पीड़न किया था, जिनकी उम्र छह से 12 साल के बीच थी। इस मौलाना के साथी आरोपी ने पुलिस को ऐसी घटनाओं के कई वीडियो भी दिखाए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ितों से पूछताछ भी की, जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपी मौलाना उनके वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार यौन शोषण कर चुका था। 10 वीडियो बरामद पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों ही आरोपियों ने छह से नौ साल की उम्र की चार नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ करने की बात कबूल की है। जिला पुलिस अधिकारी मुहम्मद बिन अशरफ ने बताया कि सभी पांच पीड़ितों की चिकित्सा जांच की गई थी। हमने फोरेंसिक लैब में डीएनए के नमूने भेजे हैं। हमने आरोपियों के 10 वीडियो भी बरामद किए हैं और मेमोरी कार्ड भी जब्त किए हैं। वीडियो की फोरेंसिक जांच की जाएगी।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3tgusZ7
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...