Tuesday, 13 April 2021

https://ift.tt/36CAGd7

कोविड-19 महामारी के बीच मंगलवार से रमजान के महीने की शुरुआत हो गई। इस दौरान इंडोनेशिया और मलेशिया में भौतिक दूरी बनाकर सामूहिक रूप से नमाज अदा की जा रही हैं।सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। साथ ही टीकाकरण कार्यक्रम भी चल रहे हैं। सरकार पाबंदियों में ढील दे रही है। मस्जिदों में स्वास्थ्य नियमों का कड़ाई के पालन करते हुए नमाजें अदा की जा रही हैं। मॉल और कैफे खुले हैं। (तस्वीर: इस्तिकलाल मस्जिद, जकार्ता, ADEK BERRY / AFP)

दक्षिणपूर्वी एशिया में इंडोनेशिया कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित देश है। देश में सोमवार तक संक्रमण के 15 लाख से अधिक मामले सामने सामने आ चुके हैं।


Coronavirus महामारी के बीच सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश में कैसे मनाया जा रहा रमजान, देखें इंडोनेशिया की तस्वीरें

कोविड-19 महामारी के बीच मंगलवार से रमजान के महीने की शुरुआत हो गई। इस दौरान इंडोनेशिया और मलेशिया में भौतिक दूरी बनाकर सामूहिक रूप से नमाज अदा की जा रही हैं।

सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। साथ ही टीकाकरण कार्यक्रम भी चल रहे हैं। सरकार पाबंदियों में ढील दे रही है। मस्जिदों में स्वास्थ्य नियमों का कड़ाई के पालन करते हुए नमाजें अदा की जा रही हैं। मॉल और कैफे खुले हैं। (तस्वीर: इस्तिकलाल मस्जिद, जकार्ता, ADEK BERRY / AFP)



खुले हैं बाजार
खुले हैं बाजार

इंडोनेशिया के पड़ोसी देश मलेशिया में भी पाबंदियों में ढील दी गई है। पिछले साल तरावीह (रात में सामूहिक रूप से कुरान सुनना) पर पाबंदी थी, लेकिन इस बार नहीं है। इसके अलावा खाने-पीने और कपड़ों के बाजार भी खुले हैं। इंडोनेशिया के धार्मिक मामलों के मंत्री याकूत खलील कूमास ने सोमवार शाम टीवी पर अपने संबोधन में कहा था कि रमजान का चांद दिख गया है। (तस्वीर: जकार्ता, REUTERS/Ajeng Dinar Ulfiana)



'महामारी से तंग'
'महामारी से तंग'

रमजान के महीने में मुसलमान नमाजें अदा करने के साथ-साथ रोजे रखते हैं और सहरी (सूरज निकलने से पहले का भोजन) करते हैं। राजधानी जकार्ता की निवासी एना मर्दियास्तुती ने कहा, 'पाबंदियों में ढील मिलना हमारे लिये ताजी हवा में सांस लेने की तरह है। हम कोविड-19 महामारी से तंग आ चुके हैं।' मलेशिया में, वान नोराड्रियाना बिल्किस (21) ने रजमान में मस्जिदों में नमाज अदा करने की अनुमति मिलने का स्वागत किया। हालांकि उन्होंने कहा कि वह बाजार जाने से परहेज करेंगी, जहां अकसर भीड़ रहती है। (तस्वीर: मलेशिया, Mohd RASFAN / AFP)



तेजी से बढ़ रहा कोरोना
तेजी से बढ़ रहा कोरोना

मलेशिया में जनवरी के बाद से संक्रमण के मामलों की संख्या तीन गुना बढ़कर 362,000 से अधिक हो गई है। रोजाना संक्रमण के एक हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, दक्षिणपूर्वी एशिया में इंडोनेशिया कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित देश है। देश में सोमवार तक संक्रमण के 15 लाख से अधिक मामले सामने सामने आ चुके हैं। इनमें से 42,600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। (तस्वीर: इस्तिकलाल मस्जिद, जकार्ता, ADEK BERRY / AFP)





from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2QmAlFK
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...