Tuesday, 13 April 2021

https://ift.tt/36CAGd7

लाहौर भारत की तरह से ही पाकिस्‍तान में भी कोरोना वायरस का कहर तेज हो गया है। हालत यह है कि लाहौर शहर के कई अस्‍पतालों में ऑक्‍सीजन खत्‍म हो गया है। लाहौर में विभिन्‍न सरकारी अस्‍पतालों में भर्ती कोरोना वायरस मरीजों को ऑक्‍सीजन की जरूरत है ज‍बकि 250 मरीज अभी वेंट‍िलेटर पर हैं। मायो हॉस्पिटल के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि अगर जल्‍द से जल्‍द आपूर्ति नहीं सुधरी तो स्थिति बेहद खराब हो जाएगी। अस्‍पताल के डॉक्‍टर असद आलम ने कहा, 'स्थिति खराब है और अस्‍पताल मौजूदा ऑक्‍सीजन का इस्‍तेमाल कर रहे हैं लेकिन अगर ऑक्‍सीजन की आपूर्ति जल्‍द से जल्‍द नहीं हुई तो स्थिति बहुत खराब हो जाएगी।' लाहौर के ज्‍यादातर अस्‍पतालों में ऑक्‍सीजन की सप्‍लाइ लगभग खत्‍म हो गई है। इसकी वजह यह है कि पाकिस्‍तान में कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्‍बैक प्रदर्शन कर रहा है जिससे देश के कई हिस्‍सों में जाम लग रहा है। दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 13.64 करोड़ इस बीच दुनियाभर में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 13.64 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 29.4 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने मंगलवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया है कि वर्तमान वैश्विक मामलों और मौतों का आंकड़ा क्रमश: 136,493,176 और 2,944,366 है। सीएसएसई के मुताबिक, दुनिया में सबसे अधिक 31,267,311 मामलों और 562,521 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। वहीं, 13,527,717 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है। सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 20 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (13,517,808), फ्रांस (5,128,140), रूस (4,597,400), ब्रिटेन (4,388,296), तुर्की (3,903,573), इटली (3,779,594), स्पेन (3,370,256), जर्मनी (3,024,604), पोलैंड (2,586,647), कोलंबिया (2,552,937), अर्जेंटीना (2,551,999), मेक्सिको (2,281,840) और ईरान (2,093,452) हैं। कोरोना से हुई मौतों के मामले में ब्राजील दूसरे स्थान पर है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3uMTBew
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...