Thursday 30 September 2021

https://ift.tt/36CAGd7

काबुल दशकों से अफगानिस्तान पर सारी दुनिया की निगाहें न सिर्फ इसलिए टिकी रहीं क्योंकि यह आतंकियों का गढ़ बनता जा रहा था, बल्कि इसलिए भी क्योंकि दुनिया में सबसे ज्यादा भी यहीं होती है। यहां से अलग-अलग देशों को नशीले पदार्थों की सप्लाई की जाती है। मौजूदा तालिबानी शासन ने इस व्यापार पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया था लेकिन हर बार की तरह इस मुद्दे पर भी उसका दावा झूठा साबित हो रहा है। दुनियाभर में चिंता अफगानिस्तान के बाजारों में धड़ल्ले से अफीम की खरीद-फरोख्त जारी है। दक्षिणी अफगानिस्तान में पैदा होने वाली अफीम जल्द ही पड़ोसी देशों और फिर पूरी दुनिया में तस्करी की जाएगी। जाहिर है, इससे पैदा होने वाली चुनौती का सामना भारत को भी करना पड़ेगा जहां कुछ वक्त पहले 21 हजार करोड़ रुपये का कंसाइनमेंट पकड़ा गया था। तालिबान ने एक महीने पहले दावा किया था कि 1900 के दशक में आई उसकी सरकार की तरह इस बार पर इस पर प्रतिबंध लगाएगा। टैक्स से खजाना भरने की तैयारी? वहीं, इससे उलट द टेलिग्राफ को हेलमंद में अफीम की खेती करने वाले किसानों ने बताया है कि वे फसल की तैयारी कर रहे हैं। इससे डर पैदा होने लगा है कि अफीम पर प्रतिबंध लगाना तो दूर, तालिबान इससे मिलने वाले टैक्स की मदद से अपनी तिजोरी भरने की फिराक में है। जब तालिबान की ओर से ऐलान किया गया कि इसे बंद कर दिया जाएगा तो इसकी कीमत भी बझड गई लेकिन जैसे-जैसे किसानों को पता चला कि ऐसा कुछ नहीं होगा, कीमतें भी गिरने लगीं क्यों इतनी अहम है अफीम की खेती? अफगानिस्तान दुनिया में अफीम का सबसे बड़ा सप्लायर है और संयुक्त राष्ट्र कि रिपोर्ट के मुताबिक देश की जीडीपी का 11% हिस्सा इसी व्यापार से आता है। यहां अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने कई बार नकेल लगाने की कोशिश की लेकिन उत्पादन बढ़ता ही रहा है। यह भी माना जा रहा है कि तालिबान ने अगर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की तो उसे किसानों से ही विरोध का सामना करना पड़ेगा क्योंकि वे भी अब इस पर निर्भर हो चुके हैं। लोगों की मांग है कि पहले अर्थव्यवस्था सुधरे और नौकरियां पैदा हों, तब उन्हें अफीम की खेती करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3ohR0sZ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...