
मॉस्को सोशल मीडिया पर नाम कमाने के लिए लोग किसी भी हद को पार कर जाते हैं। इसी तरह मॉस्को में एक कपल ने रेड स्क्वायर में एक चर्च के सामने अश्लील फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थी। अब इस टिक-टॉकर और उसकी प्रेमिका को इस कृत्य के लिए 10 महीने की जेल हुई है। मास्को में सेंट बेसिल कैथेड्रल के सामने अश्लील फोटोशूट करवाने के बाद मास्को की टावर्सकोइ जिला अदालत ने शनिवार को दोनों को जेल भेज दिया। ताजिक नागरिक रसलान बोबीव और रूस की अनास्तासिया चिस्तोवा को 'धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने' के लिए दोषी पाया है। कपल ने इस फोटो को सितंबर में पोस्ट किया था जिसके बाद बवाल मच गया था और उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। फोटो में महिला को रूसी पुलिस जैकेट पहने देखा गया था। फोटो के साथ कैप्शन में लिखा था, 'द लेबर कोड इज नॉट द क्रिमिनल [कोड], यू कैन ब्रेक इट'। वीडियो बनाकर मांगी माफीअश्लील फोटो वायरल होने के बाद रसलान ने एक वीडियो बनाकर धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए माफी मांगी। रसलान ने वादा किया कि वह ऐसी हरकत दोबारा नहीं करेगा। रसलान एक पॉपुलर वीडियो ब्लॉगर है जो अजनबी लोगों के साथ प्रैंक वीडियो बनाता है। पहले भी वह कई वीडियो में मॉस्को पुलिस के साथ प्रैंक करते हुए नजर आ चुका है। कोर्ट ने भेजा था 10 दिनों के लिए जेललोगों की कड़ी प्रतिक्रिया आने के बाद पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए रसलान को गिरफ्तार कर लिया था। उसे 10 दिन जेल की सजा सुनाई गई थी। कुछ लोग धार्मिक तो कुछ इसे पुलिस का अपमान बता रहे हैं। पुलिस ने रसलान को 30 सितंबर को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे 10 दिनों के लिए जेल भेज दिया था।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3wcr2ZX
via IFTTT
No comments:
Post a Comment