वॉशिंगटन अमेरिका ने खून के थक्के जमने की रिपोर्टों की जांच करने को लेकर (Johnson & Johnson) के एक खुराक वाले कोविड-19 के टीके लगाने पर अस्थायी रोक की सिफारिश की है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) और खाद्य और औषधि प्रशासन (FDA) ने मंगलवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि वह टीकाकरण के कुछ दिनों बाद छह महिलाओं में खून के थक्के जमने और प्लेटलेट की संख्या घटने की रिपोर्टों की जांच कर रहा है। बयान में कहा गया है कि इस टीके की अमेरिका में 68 लाख से अधिक खुराक दी जा चुकी है। J&J की वैक्सीन का ट्रायल तीन महाद्वीपों में किया गया था। अमेरिका में गंभीर बीमारी के खिलाफ 85.9%, दक्षिण अफ्रीका में 81.7% और ब्राजील में 87.6% सुरक्षा पाई गई थी जहां वायरस के नए वेरियंट पाए गए हैं जो चिंता का कारण बने हैं। ट्रायल में सिर्फ 2.3% गंभीर साइड इफेक्ट देखे गए। इसके लिए adenovirus की मदद से प्रोटीन को शरीर में पहुंचाया जाता है जिससे इम्यून रिस्पॉन्स पैदा होता है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3dcw1S9
via IFTTT
No comments:
Post a Comment