Tuesday, 13 April 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन अमेरिकी रक्षा विभाग उड़न-तश्तरी (Unidentified Flying Objects) या UFOs दिखने की घटनाओं की काफी वक्त जांच कर रही है। ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें कुछ अजीबो-गरीब सी चीज उड़ती हुई नजर आती है जिसे पहचाना नहीं जा पाता। कई बार ये वीडियो या रिपोर्ट्स फर्जी भी होते हैं। हालांकि, पेंटागन के एक अधिकारी ने साफ किया है कि 2019 में लिया गया 'पिरामिड' के आकार की चीज का वीडियो, फर्जी नहीं है। यह अमेरिकी नेवी के एक जहाज के ऊपर मंडराती देखी गई थी। क्या था ये पिरामिड? जुलाई 2019 में अमेरिकी मिसाइल-वाहक डिस्ट्रॉयर USS Russell के ऊपर पिरामिड के आकार का ऑब्जेक्ट दिखा था। इस वीडियो को डॉक्युमेंटरी-मेकर जेरेमी कॉर्बेल ने सार्वजनिक किया। उनका दावा है कि यह रहस्यमय ऑब्जेक्ट न ही अमेरिका के किसी प्रॉजेक्ट का हिस्सा था और न ही इंसानों द्वारा बनाई गई कोई टेक्नॉलजी। पहले इसे ड्रोन बताया गया था लेकिन कोर्बेल का कहना है कि इनके आकार के कारण लगता नहीं है कि ये एयरोडायनैमिक्स के किसी सिद्धांत का पालन करते होंगे। पेंटागन की प्रवक्ता सू गॉग ने फ्यूचरिज्म को बताया कि इस वीडियो में जो भी दिख रहा है, वह फर्जी नहीं है। पेंटागन की अनआइडेंटिफाइड एरियल फिनोमिना टास्क फोर्स (UAPTF) इसकी जांच कर रही है। हालांकि, उन्होंने साफ किया है कि ऑपरेशन्स सिक्यॉरिटी को ध्यान में रखते हुए, इस बारे में सार्वजनिक तौर पर चर्चा नहीं की जा सकती है। कॉन्ट्रेल साइंस के मिक वेस्ट मुताबिक ये पिरामिड ऑप्टिकल इल्यूजन या नजरों का धोखा भी हो सकते हैं। नाइट विजन टेक्नॉलजी की वजह से हो सकता है ये वीडियो में दिखे हों।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3dXE6cT
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...